16 बिहार रेजिमेंट के जांबाज अफसर थे गलवान में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू

लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई. इस झड़प में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए. 70 के दशक के बाद पहली बार एलएसी पर भारतीय जवानों की शहादत हुई है.

Advertisement
गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सेना के तीन जांबाज गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सेना के तीन जांबाज

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2020,
  • अपडेटेड 8:33 PM IST

  • बिहार रेजिमेंट के कर्नल संतोष बाबू शहीद
  • 2 दिसंबर 2019 से रेजिमेंट में थे पोस्टेड

भारत और चीनी सैनिकों की हिंसक झड़प में भारत के एक अफसर और दो सैनिक शहीद हुए हैं. इनमें 16 बिहार रेजिमेंट के जांबाज अफसर कर्नल बी संतोष बाबू भी शामिल हैं. बी संतोष बाबू 16 बिहार रेजिमेंट में 2 दिसंबर 2019 से पोस्टेड थे.

बता दें, लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई. इस झड़प में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए. 70 के दशक के बाद पहली बार एलएसी पर भारतीय जवानों की शहादत हुई है.

Advertisement

सूत्रों की मानें तो को लेकर जब बॉर्डर पर कमांडरों की बैठक हुई तो उसमें तय हुआ कि PP14-15-17 पर चीन LAC के उस ओर जाएगा, लेकिन चीनी सैनिकों ने इसे मानने से इनकार कर दिया. भारत की ओर से बार-बार चीन को समझाया गया, लेकिन चीन ने इस दौरान हमला कर दिया. सूत्रों ने कहा कि चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर पत्थरबाजी की. लोहे के नाल, कीलें लगी लठ से भारत की सेना पर हमला किया. जो अफसर इस मामले को लीड कर रहे थे, उन्हें पथराव-झड़प में काफी गहरी चोटें आई हैं.

इस घटना के बाद चीनी का आधिकारिक बयान सामने आया है. बीजिंग ने उलटे भारत पर घुसपैठ करने का आरोप लगाया है. अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, बीजिंग का आरोप है कि भारतीय सैनिकों ने बॉर्डर क्रॉस करके चीनी सैनिकों पर हमला किया था. चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत ऐसी स्थिति में एकतरफा कार्रवाई न करे.

Advertisement

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी संतोष बाबू और दो जवानों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने लद्दाख की गलवान घाटी में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. राज्यपाल ने एक संदेश में कहा कि वह अधिकारी और दो सैनिकों द्वारा किए गए अंतिम बलिदान के लिए बहादुर दिलों को सलाम करते हैं, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में शहादत प्राप्त की. इसके साथ ही राज्यपाल ने शहीदों के परिवारों के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »