PoK में चीनी सेना के घुसने की हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने की तारीफ

हुर्रियत प्रवक्‍ता ने कहा कि आजाद कश्‍मीर में चीनी सैनिकों की मौजूदगी पाकिस्‍तान और चीन की आपसी सह‍मति के कारण है. यह पाक-चीन के आर्थिक कॉरिडोर प्रक्रिया का हिस्‍सा है. आजादी समर्थकों को इस कदम का विरोध करने की कोई जरूरत नहीं है.

Advertisement
हुर्रियत ने कहा‍- चीन कश्‍मीर की आजादी का समर्थक हुर्रियत ने कहा‍- चीन कश्‍मीर की आजादी का समर्थक

केशव कुमार / नसीर गनई

  • श्रीनगर,
  • 15 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 12:30 AM IST

कट्टर अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर में एलओसी पर चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों के घुसने की न सिर्फ तारीफ की है, बल्कि‍ उसका बचाव भी किया है. हुर्रियत के प्रमुख सैयद अली गिलानी ने सोमवार को कहा कि पीएलए ने जबरदस्ती घुसपैठ नहीं की है. पाकिस्तान और चीन साझी सहमति से वहां अपनी गतिविधि चला रही है.

Advertisement

गिलानी ने खारिज किए अबदुल्ला के सवाल
गिलानी ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की की मौजूदगी पर अलगाववादियों की चुप्पी पर सवाल उठाने को खारिज कर दिया. हुर्रियत के प्रवक्ता ने कहा है कि इस मामले में अब्दुल्ला की बातें आधा सच, अपरिपक्व और बेमतलब है. रविवार को उमर ने पाक अधिकृत कश्‍मीर में चीनी सैनिकों की मौजूदगी पर अलगाववादियों की चुप्‍पी की आलोचना की थी.

पीओके में पाकिस्तान और चीन की मिलीभगत
हुर्रियत प्रवक्‍ता ने कहा कि कश्‍मीर में चीनी सैनिकों की मौजूदगी के कारण है. यह पाक-चीन के आर्थिक कॉरिडोर प्रक्रिया का हिस्‍सा है. आजादी समर्थकों को इस कदम का विरोध करने की कोई जरूरत नहीं है.

भारत पर लगाया कश्मीर ने नरसंहार का आरोप
हुर्रियत ने कहा कि चीन कश्‍मीरी लोगों की पहचान का समर्थक है. इसलिए चीनी सेना की निर्दयी भारतीय सेना से तुलना करने का कोई कारण नहीं है. ने पिछले 68 सालों में योजना बनाकर कश्‍मीरी लोगों का नरसंहार किया है. उन्‍होंने कहा कि भारत का लंबे समय से चीन से सीमा विवाद है. अरुणाचल प्रदेश समेत भारत के कई राज्‍यों की सीमा को लेकर दोनों देशों में तनाव है. जहां तक कश्‍मीर की बात है तो यह अलग मुद्दा है.

Advertisement

कश्मीर की आजागदी का समर्थक है चीन
प्रवक्ता ने कहा‍ कि चीन कश्‍मीर की आजादी का समर्थक है. वह ऐसा कोई काम नहीं करेगा जिससे कश्‍मीर की स्‍वायत्‍ता और सम्‍मान को खतरा पैदा हो. वह मानता है कि कश्‍मीर में भारत ने बलपूर्वक अवैध कब्‍जा कर रखा है. कुपवाड़ा जिले के नौगांव और तंगधार सेक्‍टर से लगती पाकिस्तान कब्जे वाली कश्‍मीर में एलओसी पर चीनी सैनिक नजर आए थे.

भारत जता चुका है सख्त विरोध
भारत ने बीते साल गिलगिट और बल्टिस्तान में को अस्वीकार्य बताते हुए विरोध दर्ज कराया था. यह क्षेत्र पीओके में आता है. देश के सुरक्षा हलकों के कुछ विशेषज्ञ पीओके में पीएलए की मौजूदगी को लेकर गंभीर चिंता जताते आए हैं. चीनी अधिकारियों ने कई बार कहा है कि सीपीईसी यूरेशिया से एशिया को जोडने वाला एक आर्थिक पैकेज है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »