बैठक में बोले अरुण जेटली- विपक्ष के अलावा नोटबंदी पर सारा देश सरकार के साथ

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विपक्ष के आरोपों पर चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ लोगों का कहना है कि इस फैसले के बारे में वित्त मंत्री को भी पता नहीं था फिर वही लोग कहते हैं कि नोटबंदी के फैसले की पार्टी को पहले से ही खबर थी.

Advertisement
वित्त मंत्री अरुण जेटली वित्त मंत्री अरुण जेटली

सबा नाज़

  • नई दिल्ली,
  • 22 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 3:13 PM IST

संसद के शीतकालीन सत्र में शुरुआत से जारी गतिरोध पर विपक्ष को जवाब देने के लिए मंगलवार को बीजेपी के संसदीय दल की बैठक हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुलाई गई इस बैठक में सरकार ने संसद में पलटवार की रणनीति बनाई. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विपक्ष के आरोपों पर चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ लोगों का कहना है कि इस फैसले के बारे में वित्त मंत्री को भी पता नहीं था फिर वही लोग कहते हैं कि नोटबंदी के फैसले की पार्टी को पहले से ही खबर थी.

Advertisement

बीजेपी के संसदीय दल की बैठक में जेटली ने कहा कि गरीबी मिटाने के लिए की गई है. सरकार के इस फैसले का समर्थन पूरे देश ने किया है. उन्होंने नोटबंदी को सरकार का एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इस निर्णय को लेने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए थी. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने के विरोध का इन 10 बातों से दिया जवाब.

1. नोटबंदी से गरीबी मिटाने में मदद मिलेगी.

2. नोटबंदी पर चर्चा के लिए हम तैयार हैं.

3. विपक्ष का काम सिर्फ अफवाहें फैलाना है.

4. पूरे ऑपरेशन को गोपनीय रखना जरूरी था.

5. हम 8 नवंबर से पहले को नहीं बदल सकते थे.

6. ग्रामीण क्षेत्रों के ऊपर हमारा सबसे ज्‍यादा फोकस है.

7. पूरा देश इस फैसले के साथ है. सिवाए विपक्ष के.

8. इस फैसले के लिए बहुत हिम्‍मत चाहिए.

Advertisement

9. नोटबंदी को सर्जिकल स्‍ट्राइक मत कहिए.

10. कांग्रेस के जमाने में बड़े बड़े लोन दिए गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »