आर्मी चीफ को गुंडा कहने पर संदीप दीक्षित के खिलाफ FIR दर्ज

इस बयान के बाद से बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. मामले में अब लखनऊ के हुसैनगंज थाने में संदीप दीक्षित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

Advertisement
संदीप दीक्षित और सेना प्रमुख बिपिन रावत संदीप दीक्षित और सेना प्रमुख बिपिन रावत

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 26 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST

आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. कुछ दिन पहले कहा था. दीक्षित ने कहा था कि पाकिस्तान उल जुलूल हरकतें करे और बयानबाजी ही कर सकता है, लेकिन अगर हमारे सेना प्रमुख जब 'सड़क के गुंडे' की तरह बोलते हैं, तो खराब लगता है.

Advertisement

इस बयान के बाद से बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. मामले में अब लखनऊ के हुसैनगंज थाने में संदीप दीक्षित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इससे पहले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू और केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने संदीप दीक्षित के इस बयान की तीखी आलोचना की थी. हालांकि बयान देने के थोड़ी देर बाद ही दीक्षित ने माफी भी मांग ली थी. बताया था.

कांग्रेस नेता दीक्षित ने माफी मांगते हुए कहा था, 'मैं मानता हूं कि मैंने जो कहा है, वो गलत है. लिहाजा माफी मांगता हूं और अपना बयान वापस लेता हूं.' मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजों से बचाव के लिए मेजर लीलुत गोगोई ने ह्यूमन शील्ड के तौर पर एक नागरिक को जीप की बोनट पर बांध दिया था. इसके बाद मेजर के एक्शन को लेकर सियासी गलियारों में सवाल-जवाब का दौर शुरू हो गया था.

Advertisement

ने मेजर गोगोई के एक्शन का समर्थन किया और कहा कि जम्मू-कश्मीर में लड़े जा रहे डर्टी वार में जवानों को इंतजार करने और मरने के लिए नहीं कह सकता. केंद्र सरकार और बीजेपी ने भी सेनाध्यक्ष और मेजर गोगोई का समर्थन किया. हालांकि विपक्षी पार्टियों और नेताओं ने मेजर गोगोई के एक्शन पर सवाल उठाए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement