बंगाल: उत्तर 24 परगना के भाटपारा से पुलिस ने बरामद किए 50 बम

बैरकपुर के डीसी अजय ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि इलाके में स्थिति अब सामान्य है. भाटपारा बैरकपुर संसदीय क्षेत्र में पड़ता है. 23 मई को लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से यह इलाका तनावग्रस्त है.

Advertisement
भाटपारा में पुलिस ने बरामद किए 50 बम भाटपारा में पुलिस ने बरामद किए 50 बम

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 24 जून 2019,
  • अपडेटेड 2:02 PM IST

पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर जारी है. इस बीच उत्तर 24 परगना के भाटपारा पुलिस थाने के अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर 50 बम बरामद किए गए हैं. इस बाबत बैरकपुर के डीसी जोन 1 अजय ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि इलाके में स्थिति अब सामान्य है. बता दें, कुछ दिन पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद भाटपारा में हिंसा भड़क उठी थी.

Advertisement

बीते गुरुवार को हुई ताजा हिंसा के दौरान पुलिस की गोलीबारी में भाटपारा में दो लोगों की मौत हो गई थी और अन्य चार लोग घायल हो गए थे. प्रशासन को प्रभावित इलाके में निषेधाज्ञा लागू करनी पड़ी थी. इस बीच, राज्य बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने भाटपारा में शांति बहाली में नाकाम रहने को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाया.

दिलीप घोष ने बांकुड़ा के पत्रसायर में एक किशोर और दो अन्य लोगों के गोली लगने से घायल होने का जिक्र भी किया. इलाके में शनिवार को झड़प उस समय हुई, जब राज्य के मंत्री और वरिष्ठ पार्टी नेता शुभेंदु अधिकारी की रैली से लौट रहे तृणमूल कार्यकर्ताओं को देखते ही बीजेपी कार्यकर्ता 'जय श्रीराम' का नारा लगाने लगे.

दिलीप घोष ने दावा किया, "तृणमूल या तो लड़ाई का सहारा ले रही है या दूसरों की हत्या कर रही है. पुलिस स्थानीय लोगों को परेशान करने में बदमाशों की मदद कर रही है. नतीजतन, वे भड़क रहे हैं और हिंसक हो रहे हैं. यही वजह है कि छोटी से छोटी घटना भी बेकाबू हो जाती है." उनके मुताबिक, जब पुलिस, आम आदमी और समूचा समाज असुरक्षित है, तब ऐसे में किसी के लिए भी सामान्य जीवन जीना दुश्वार हो जाएगा. भाटपारा बैरकपुर संसदीय क्षेत्र में पड़ता है. 23 मई को लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से यह इलाका तनावग्रस्त है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »