मनी लॉन्ड्रिंग केस: बैंक फ्रॉड में ED ने कारोबारी गगन धवन को किया गिरफ्तार

धवन का नाम गुजरात आधारित कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड केस में सामने आया था. सीबीआई ने कंपनी पर धोखाधड़ी के मामले में तमाम दस्तावेज जब्त किए थे.

Advertisement
ईडी ने दिल्ली से किया गिरफ्तार ईडी ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

जावेद अख़्तर

  • नई दिल्ली ,
  • 01 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:24 PM IST

प्रवर्तन निदेशालय ने 5 हजार करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत एक कारोबारी गगन धवन को गिरफ्तार किया है. यह मामला गुजरात की एक फार्मा कंपनी और कुछ अन्य हवाला सौदों से जुड़ा है.

धवन का नाम गुजरात आधारित कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड केस में सामने आया था. सीबीआई ने कंपनी पर धोखाधड़ी के मामले में तमाम दस्तावेज जब्त किए थे, जिसमें गगन धवन का नाम भी सामने आया. इस कंपनी के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया है.

एजेंसी के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गगन धवन को बुधवार सुबह मनी लॉन्ड्रिंग रोधक कानून (पीएमएलए) की धाराओं में गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों ने कहा कि धवन को आगे की हिरासत के लिए अदालत में पेश किया जाएगा.

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि वडोदरा की कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक से संबंधित ऋण धोखाधड़ी तथा इसी तरह के कुछ अन्य गैरकानूनी लेनदेन की वजह से धवन पर एजेंसी की निगाह थी. आपराधिक शिकायत के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय धवन द्वारा आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को रिश्वत देने के कथित आरोपों की जांच कर रहा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement