अब 'फर्जी अकाउंट्स' पर घिरीं कांग्रेस की सोशल मीडिया चीफ, BJP ने जारी किया वीडियो

अपनी सफाई में रम्या ने कहा कि एक सवाल के जवाब में वो बोट्स, फेक अकाउंट्स और मल्टीपल अकाउंट्स का फर्क बता रही हैं. 

Advertisement
कांग्रेस नेता दिव्य स्पंदना रम्या कांग्रेस नेता दिव्य स्पंदना रम्या

जावेद अख़्तर

  • नई दिल्ली,
  • 07 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST

कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना रम्या को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी के बाद रम्या अब अपने एक वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गई हैं.

दरअसल, बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने अपने ट्वीट में एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अमित मालवीय ने कर्नाटक कांग्रेस की नेता और कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया हेड दिव्य स्पंदना रम्या के होने के दावा किया है. साथ ही उन पर सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट्स के जरिए मोदी सरकार के बारे में गलत जानकारी फैलाने की ट्रेनिंग देने का आरोप भी लगाया है.

Advertisement

इस वीडियो में रम्या एक वर्कशॉप को संबोधित करती दिखाई दे रही हैं. जिसमें वो फेक अकाउंट्स का जिक्र कर रही हैं. वीडियो के साथ अमित मालवीय ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ाने के असफल प्रयास के बाद, कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी दिव्य स्पंदना रम्या कैमरे में पकड़ी गई. जहां वो कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के बारे में गलत जानकारी फैलाने के लिए कई फेक अकाउंट्स बनाने के लिए कह रही हैं.

रम्या की सफाई

हालांकि, अमित मालवीय के इस ट्वीट के बाद रम्या ने अपनी सफाई में ट्वीट किया. उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो को गलत तरीके से एडिट किया गया है. अपनी सफाई में रम्या ने कहा कि एक सवाल के जवाब में वो बोट्स, फेक अकाउंट्स और मल्टीपल अकाउंट्स का फर्क बता रही हैं.

Advertisement

इससे पहले रम्या ने पीएम मोदी के बंगलुरू की रैली में किसानों को लेकर दिए गए TOP वाले बयान पर टिप्पणी की थी.  जिसमें उन्होंने कहा था कि 'क्या ऐसा तब होता है जब आप 'पीओटी' पर होते हैं. रम्या की इस टिप्पणी को बीजेपी ने घटिया करार दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »