कहीं बिहू, कहीं बैसाखी.. ऊपर से शादी का सीजन, कैश किल्लत की वजह?

असम में शनिवार को बिहू त्योहार मनाया गया. वहीं, पंजाब सहित कई राज्यों में बैसाखी मनाई गई. जबकि ग्रामीण इलाकों में फसल कटाई के बाद मनाए जाने वाले त्योहार जारी है.

Advertisement
 कैश का संकट कैश का संकट

आदित्य बिड़वई

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST

देश के कई हिस्सों में एक बार फिर सामने आया है. कुछ जगह तो ये हालात नोटबंदी के जैसे हो गए हैं. वहीं, वित्त मंत्रालय के कुछ अधिकारियों का कहना है कि एक साथ देश के अलग-अलग राज्यों में त्योहार हुए. इस कारण अचानक कैश की कमी हो गई.

बता दें कि असम में शनिवार को बिहू त्योहार मनाया गया. वहीं, पंजाब सहित कई राज्यों में बैसाखी मनाई गई. जबकि ग्रामीण इलाकों में फसल कटाई के बाद मनाए जाने वाले त्योहार जारी है. साथ ही शादी का सीजन होने वजह से कैश का खर्च बढ़ जाता है.

Advertisement

बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों का कहना है कि त्योहारों के कारण कैश ज्यादा निकाला गया. कुछ राज्यों में कैश की सप्लाई ज्यादा हुई जबकि कुछ जगह कम हुई. हालांकि, अब तक कैश कम होने की असली वजह सामने नहीं आई है.

बैंकों के सामने चुनौती...

गौरतलब है कि कल से देश भर में मनाई जाएगी. जिसके कारण बाजारों में ज्यादा खरीदारी होगी. ऐसे में बैंकों के सामने लोगों तक कैश पहुंचाना बड़ी चुनौती साबित होगा. यही नहीं, कल से शादियों का सीजन भी शुरु हो रहा है. इस स्थिति में बैंक कैसे कैश की व्यवस्था करेगा यह चुनौती भरा होगा.

RBI ने कहा- नहीं है कोई कैश संकट

कैश संकट पर वित्तमंत्री के बाद अब आरबीआई का भी बयान आया है. आरबीआई ने कहा है कि देश में कैश का कोई संकट नहीं है. बैंकों के पास पर्याप्त मात्रा में कैश मौजूद है. सिर्फ कुछ एटीएम में ही लोजिस्टिक समस्या के कारण ये संकट पैदा हो गया है.

Advertisement

आरबीआई ने कहा कि एटीएम के अलावा बैंक ब्रांच में भी भरपूर मात्रा में कैश मौजूद है. आरबीआई ने सभी बैंकों को आदेश दिया है कि वह एटीएम में कैश की व्यवस्था करे. RBI ने कहा है कि मार्च-अप्रैल के दौरान इस प्रकार की समस्या आती है पिछेल साल भी ऐसा हुआ था. ये सिर्फ एक-दो दिनों के लिए ही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »