राहुल गांधी को येचुरी की नसीहत- सॉफ्ट हिन्दुत्व से BJP को नहीं हरा सकती कांग्रेस

अपने लेख में सीताराम येचुरी ने कहा है कि सिर्फ धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक विकल्प के लिए देशव्यापी संघर्ष के बलबूते ही बीजेपी-आरएसएस को हराया जा सकता है.

Advertisement
सीताराम येचुरी सीताराम येचुरी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:08 PM IST

सीपीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की देश भर में मंदिरों की यात्रा का जिक्र करते हुए आगाह किया है कि कांग्रेस अगर ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ के सहारे भारतीय जनता पार्टी को हराने की रणनीति अपना रही है तो यह उसकी भूल साबित होगी.

पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने सीपीएम के मुखपत्र पीपुल्स डेमोक्रेसी के संपादकीय लेख में कहा ‘अगर कांग्रेस यह सोचती है कि सॉफ्ट हिंदुत्व के सहारे वह बीजेपी को हरा देगी तो यह उसकी भूल साबित होगी.’उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में राहुल गांधी के मंदिरों के दर्शन कर यह संदेश देने की कोशिश की है कि बीजेपी से अधिक हिंदू कांग्रेस है.

Advertisement

सीताराम येचुरी ने कहा कि लेकिन बीजेपी इन तीनों राज्यों में रोजगार, किसानों का गुस्सा, मूलभूत सुविधाओं का अभाव और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव हारेगी. येचुरी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में हर पंचायत में गौशाला खोलने, गोमूत्र की बिक्री करवाने और ‘राम वन गमन पथ’ बनवाने की बात कही है.

येचुरी के मुताबिक इसी तरह राजस्थान में कांग्रेस के घोषणापत्र में शैक्षणिक पाठ्यक्रम में वैदिक मूल्यों को बढ़ावा देने की बात कही गई है. इतना ही नहीं कांग्रेस के प्रचार अभियान के दौरान भीड़ द्वारा निर्दोष पहलू खान सहित अल्पसंख्यक समुदाय के अन्य लोगों को मार डालने की घटनाओं का मुद्दा जोर शोर से उठाने की की बात भी नजर नहीं आई.

अपने लेख में येचुरी ने कहा है कि सिर्फ धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक विकल्प के लिए देशव्यापी संघर्ष के बलबूते ही बीजेपी-आरएसएस को हराया जा सकता है. साथ ही राम मंदिर के नाम पर सांप्रदायिक जलसों के समानांतर देश भर में लोगों को धर्मनिरपेक्षता की खातिर जनांदोलन के लिए एकजुट करना होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »