बिहार: भोजपुर में ट्रक से गोमांस बरामद, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

पिछले कई दिनों से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को ऐसी सूचना मिल रही थी कि शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव में अवैध तरीके से गोमांस की तस्करी का खेल चल रहा है.

Advertisement
गोमांस पर बवाल गोमांस पर बवाल

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 03 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 12:08 PM IST

बिहार में जेडीयू और बीजेपी की सरकार बनने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता गोमांस के मुद्दे को लेकर काफी सक्रिय हो गए हैं. इसी क्रम में गुरुवार को भोजपुर जिले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक ट्रक पर भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया. जानकारी के मुताबिक ट्रक में काफी भारी मात्रा में गोमांस तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तस्करी में शामिल 3 लोगों को पकड़ लिया है.

Advertisement

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को ऐसी सूचना मिल रही थी कि शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव में अवैध तरीके से गोमांस की तस्करी का खेल चल रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुप्त सूचना के आधार पर गोमांस तस्करी में शामिल इस ट्रक पर धावा बोला और मौके से भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया और इस धंधे में शामिल तीन लोगों को पकड़ लिया.

इलाके से होने की खबर मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच 84 पर सड़क को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. आक्रोशित लोगों का कहना था कि रानी सागर में कई महीनों से अवैध गोमांस की तस्करी का धंधा चल रहा था जिसकी पुलिस को जानकारी थी मगर वह किसी भी प्रकार का एक्शन नहीं ले रही थी. गुस्साए लोगों ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई करने की मांग की और रानीसागर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष को सस्पेंड करने की मांग भी उठाई.

Advertisement

भारी मात्रा में की खबर मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची मगर आक्रोशित लोग पुलिस के आला अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे.

जगदीशपुर एसडीपीओ दयाशंकर ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से जब्त कर लिया गया है इस अवैध धंधे में शामिल 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »