पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक ने 60 की उम्र में रचाई शादी, अशोक गहलोत ने दी बधाई

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिए उनकी शादी की खबर सार्वजनिक की. उन्होंने मुकुल वासनिक को जिंदगी की नई पारी की शुभकामनाएं दी और तस्वीरें शेयर कीं.

Advertisement
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने दी बधाई (ट्विटर) राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने दी बधाई (ट्विटर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 11:59 PM IST

  • दिल्ली के पांच सितारा होटल में हुई शादी
  • अशोक गहलोत समेत कई नेता पहुंचे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक ने आखिरकार अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत कर दी है. रविवार को उन्होंने 60 साल की उम्र में अपनी दोस्त रवीना खुराना से शादी की. पीटीआई से बात करते हुए वासनिक के करीबी सूत्रों ने बताया कि दोनों की शादी दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में हुई. रवीना खुराना और पूर्व केंद्रीय मंत्री वासनिक पुराने मित्र हैं. रवीना एक निजी कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत हैं.

Advertisement

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिए उनकी शादी की खबर सार्वजनिक की. उन्होंने मुकुल वासनिक को जिंदगी की नई पारी की शुभकामनाएं दीं और तस्वीरें शेयर कीं.

वहीं कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने अपने ट्विटर हैंडल पर उनकी शादी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मैं और नाजनीन (पत्नी), नए शादीशुदा जोड़े मुकुल वासनिक और रवीना खुराना को नई शुरुआत के लिए ढेर सारी बधाई देता हूं. मुकुल वासनिक से मेरी पहली मुलाकात 1984 और रवीना से 1985 में वर्ल्ड फेस्टिवल ऑफ यूथ ऐंड स्टूडेंट्स के दौरान मॉस्को में हुई थी. दोनों के लिए बहुत खुश हूं. उन्हें ढेर सारा आशीर्वाद.'

और पढ़ें-

शादी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, अंबिका सोनी, बीके हरिप्रसाद और आनंद शर्मा नवदंपति को बधाई देने पहुंचे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »