News Wrap: कटरा में नवजोत सिंह सिद्धू का विरोध, पढ़ें ऐसी ही 5 बड़ी खबरें

कांग्रेस के चुनाव स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू को जम्मू-कश्मीर में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. कटरा पहूंचे नवोजत सिंह सिद्धू को श्रद्धालुओं ने घेर लिया और मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. शनिवार शाम की ऐसी ही 5 बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...

Advertisement
सिद्धू नवरात्रि के पहले वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे थे. सिद्धू नवरात्रि के पहले वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे थे.

राहुल झारिया

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 9:23 PM IST

कांग्रेस के चुनाव स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू को जम्मू-कश्मीर में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. कटरा पहूंचे नवोजत सिंह सिद्धू को श्रद्धालुओं ने घेर लिया और मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. शनिवार शाम की ऐसी ही 5 बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...

1.

कांग्रेस के चुनाव स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू को जम्मू-कश्मीर में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. कटरा पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू को श्रद्धालुओं ने घेर लिया और मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. बताया जा रहा है कि सिद्धू नवरात्रि के पहले वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे थे.

Advertisement

2.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. हरिद्वार में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आडवाणी जी की हालत देखी है आपने? आडवाणी जी को स्टेज से लात मारकर उतार दिया गया है.

3.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए 24 उम्मीवारों की 18वीं सूची जारी कर दी है. पार्टी ने हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया है. बीजेपी ने मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट छिंदवाड़ा से नाथन शाह को टिकट दिया है.

4.

नांदेड़ में रैली को दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की हालत टाइटैनिक जहाज की तरह है - ये हर एक नये दिन के साथ डूबती ही जा रही है. कांग्रस के साथ जो-जो इस जहाज में बैठा था, वो एनसीपी की तरह या तो खुद भी डूब रहा है या उठ-उठ कर भाग रहा है.

Advertisement

5.

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को आईपीएल सीजन 12 के 18वें मुकाबले में 22 रनों से मात दे दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »