कोयंबटूर: मकान मालिक के घर टीवी देखने गई बच्ची, 3 लड़कों ने किया दुष्कर्म

जांच के लिए जब लड़की को हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टर हैरान रह गए. उन्हें पता चला कि लड़की के साथ कई बार यौन उत्पीड़न हुआ है. डॉक्टरों ने फौरन घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

शालिनी मारिया लोबो

  • चेन्नई,
  • 21 जून 2020,
  • अपडेटेड 12:39 PM IST

  • मकान मालिक के लड़के व 2 अन्य पर आरोप
  • 2 गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

तमिलनाडु की कोयंबटूर पुलिस ने 2 लड़कों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है. दोनों लड़कों पर आरोप है कि इन्होंने 10 साल की एक लड़की का कई बार यौन उत्पीड़न किया.

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित लड़की अपने पिता के साथ रहती है. टीवी देखने के लिए वह अपने मकान मालिक के घर जाया करती थी. अभी हाल में उसने पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसकी जांच कराई गई. की घटना के बाद लड़की इतनी डरी हुई थी कि वह किसी को अपने पास नहीं आने दे रही थी.

Advertisement

जांच के लिए जब लड़की को हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टर हैरान रह गए. उन्हें पता चला कि लड़की के साथ कई बार यौन उत्पीड़न हुआ है. डॉक्टरों ने फौरन घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि लड़की के मालिक मालिक का बेटा और उसके दो दोस्तों ने यौन उत्पीड़न की वारदात को अंजाम दिया है. यह घटना पिछले कई दिनों से चल रही थी. आरोपियों ने लड़की को धमकाया था कि वह किसी के सामने अपना मुंह न खोले.

पुलिस ने 16 और 17 साल के दो आरोपियों को पूछताछ के लिए में लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद वह फरार चल रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »