टेलीकॉम कंपनियों ने कहा- सस्ते मोबाइल की वजह से होते हैं कॉल ड्रॉप

टेलीकॉम कंपनियों ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि 36 प्रतिशत कॉल ड्रॉप की वजह सस्ते मोबाइल होते हैं. दलील में कहा गया कि अगर उपभोग्ता कोई फोन ग्रे मार्केट से खरीदते हैं तो कॉल ड्रॉप होती ही है.

Advertisement
कॉल ड्रॉप को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका कॉल ड्रॉप को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका

प्रियंका झा

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 3:47 PM IST

टेलीकॉम कंपनियों ने सस्ते मोबाइल फोन को कॉल ड्रॉप की वजह बताया है. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से यह दलील दी गई है.

ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि 36 प्रतिशत कॉल ड्रॉप की वजह सस्ते मोबाइल होते हैं. दलील में कहा गया कि अगर उपभोग्ता कोई फोन ग्रे मार्केट से खरीदते हैं तो कॉल ड्रॉप होती ही है. हमेशा मोबाइल टावर पास में नहीं होते तो सिग्नल पूरे नहीं आते.

Advertisement

वकील और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने यह दलील में पेश की. सिब्बल कोर्ट में सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) की ओर से दलीलें दे रहे थे. COAI ने कॉल ड्रॉप को लेकर उभोग्ताओं को हर्जाना देने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement