शर्ट में बटन की जगह ताला लगाकर बच्चा पहुंचा स्कूल

बताया जा रहा है कि उसे ये शर्ट दो साल पहले मिली थी जिसे वो लगातार पहन रहा है. हालांकि फोटो वायरल होने के बाद जब सूबे की शिक्षा स्थिति को लेकर सवाल उठने शुरू हुए तो वहां के बेसिक शिक्षा अधिकारी का बयान आया.

Advertisement
शर्ट में ताला लगाकर पहुंचा स्कूल शर्ट में ताला लगाकर पहुंचा स्कूल

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 4:33 PM IST

सोशल मीडिया पर एक बच्चे की फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो अपने शर्ट में बटन की जगह ताले लगा रखा है. दरअसल शर्ट के बटन टूट जाने की वजह से उसने अपने शर्ट को ताला और सेफ्टी पिन से बंद किया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चा 11 साल का है बांदा जिले के मोगारिया पूर्वा गांव का रहने वाला है. वो छठी क्लास का छात्र है और अपनी स्कूल ड्रेस में ताला लगा कर स्कूल पहुंचा. इसके बाद किसी ने उसकी फोटो क्लिक करली और ये वायरल होनी शुरू हो गई.

Advertisement

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले इस छात्र ने कुछ दिन पहले क्लास में बच्चे का नाम शत्रुधन निषाद है और इसके पास सिर्फ एक ही शर्ट है जिसे पहन कर वो स्कूल आता है और टीचर की डांट की बाद वो अपनी फटी शर्ट को एक ताले और सेफ्टी पिन से फिक्स करके स्कूल आया.

बताया जा रहा है कि उसे ये शर्ट दो साल पहले मिली थी . हालांकि फोटो वायरल होने के बाद जब सूबे की शिक्षा स्थिति को लेकर सवाल उठने शुरू हुए तो वहां के बेसिक शिक्षा अधिकारी का बयान आया.

इस स्टेटमेंट में BSA शिवनरायण यादव ने कहा है, ‘मैने यह फोटोग्राफ देखा है जो सच नहीं है. बच्चों को फ्री बैग के साथ ताले दिए गए थे. इस फोटो में बच्चे ने जिस ताले को शर्ट में लगाया है वो उसी में से एक है. हमने सभी छात्रों को यूनिफॉर्म बांटे हैं. इस बच्चे के पिता किसान हैं जिनके पास पांच बिगहा जमीन है. ऐसा लगता है कि बच्चा मजाक कर रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement