इस बच्ची का वीडियो देख आंसू नहीं रोक पाए आनंद महिंद्रा, ये है वजह

आनंद महिंद्रा की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में दिव्यांग बच्ची पैरों की मदद से कुछ खाती नजर आ रही है. इस मासूम के चेहरे पर थोड़ी भी शिकन नहीं है और वह पूरी तरह से एंजॉय करती दिख रही है.

Advertisement
बच्ची का वीडियो ट्विटर पर वायरल बच्ची का वीडियो ट्विटर पर वायरल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 10:54 PM IST

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक रूसी बच्ची का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जिसके हाथ नहीं हैं. महिंद्रा ने कहा कि वीडियो में मौजूद बच्ची उन्हें उनके पोते की याद दिलाती है. उन्होंने कहा कि हाल ही में मैंने अपने पोते को देखा, उसके बाद जब मैंने इस व्हाट्सअप पोस्ट को देखा तो अपने आंसू नहीं रोक पाया.

Advertisement

कारोबारी आनंद महिंद्रा ने कहा, "जीवन में जो भी खामियां और चुनौतियां हैं, वह एक उपहार है. इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना हम पर निर्भर करता है. इस तरह की तस्वीरें मुझमें आशावाद को बनाए रखने में मदद करती हैं." सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद वीडियो को 51 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और 10 हजार से ज्यादा बार बच्चे की सराहना के साथ इस वीडियो को रिट्वीट किया जा चुका है.

यहां देखें वीडियो

एक यूजर ने लिखा, "मेरी आंखें नम हो गईं, लेकिन साथ ही इस तथ्य पर गर्व हुआ कि बच्चा आत्मनिर्भर है, आशीर्वाद बना रहे." बच्ची के जज्बे को सलाम करते हुए एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, "भगवान किसी के प्रति पक्षपाती नहीं है, अगर वह कुछ लेता है तो बदले में कुछ देता भी है." 10डेली के अनुसार, बच्ची को एकतरिनबर्ग अनाथालय से गोद लिया गया था, जब वह सिर्फ 12 महीने की थी. बच्ची को जन्म के बाद छोड़ दिया गया था.

Advertisement

महिंद्रा की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में दिव्यांग बच्ची पैरों की मदद से कुछ खाती नजर आ रही है. इस मासूम के चेहरे पर थोड़ी भी शिकन नहीं है और वह पूरी तरह से एन्जॉय करती दिख रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement