दूसरे दिन भी संसद नहीं पहुंचे फरार सांसद, रेप के आरोप में गिरफ्तारी की तलवार

माना जा रहा था कि 17वीं लोकसभा के पहले दिन गैर मौजूद रहने के बाद दूसरे दिन अतुल राय लोकसभा में मौजूद रहेंगे. लेकिन मंगलवार को दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान भी रेप के आरोपी सांसद अतुल राय संसद से नदारद रहे.

Advertisement
अतुल राय अतुल राय

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2019,
  • अपडेटेड 6:06 PM IST

उत्तर प्रदेश की घोसी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए रेप के आरोपी अतुल राय सत्र के दूसरे दिन में संसद से नदारद रहे. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) टिकट पर चुनाव जीतकर आए राय के अदालत में हाजिर न होने पर उनके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है. उन पर एक पूर्व छात्रा की शिकायत पर वाराणसी के लंका थाने में रेप का मामला दर्ज गया है. अब सवाल यह है कि क्या वह लोकसभा सांसद की शपथ लेने आएंगे और क्या उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

Advertisement

संसद के नियमों के मुताबिक अगर किसी सांसद पर आपराधिक मुकदमा दर्ज है तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है लेकिन गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर इसकी सूचना लोकसभा अध्यक्ष को देनी होती है. ऐसे में भले ही अतुल राय ने अभी सांसद के तौर पर शपथ न ली हो लेकिन जीत के सर्टिफिकेट के साथ ही सांसद के तौर पर उनकी पारी शुरू हो चुकी है. अब उन्हें सांसद होने के नाते विशेषाधिकार हासिल है.

माना जा रहा था कि 17वीं लोकसभा के पहले दिन गैर मौजूद रहने के बाद दूसरे दिन अतुल राय लोकसभा में मौजूद रहेंगे. लेकिन मंगलवार को दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान भी राय संसद से नदारद रहे. यूपी से चुनाव जीतकर आए बाकी सदस्यों को आज लोकसभा में सांसद के तौर पर शपथ दिलाई गई. लोकसभा चुनाव के दौरान ही अतुल राय पर रेप का आरोप लगा था, जिसके बाद से वे फरार चल रहे हैं. उन्होंने हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी, लेकिन उन्हें कहीं भी राहत नहीं मिली. अब उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.

Advertisement

क्या है मामला

अतुल राय पर अपनी सहपाठी के साथ ही दुष्कर्म के आरोप है और केस दर्ज होने के बाद से वे फरार चल रहे हैं. फरार रहने के दौरान वह फेसबुक पोस्ट के जरिए संसदीय क्षेत्र की जनता का अपनी जीत के लिए आभार जता चुके है. लेकिन उनकी तलाश में लगी पुलिस ने वाराणसी में उनके आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है. इसके बाद उन्होंने अदालत में समर्पण की बात कही थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, जिसके बाद पुलिस ने कुर्की का आदेश जारी किया है.

घोसी से सांसद अतुल राय को खोजने में पुलिस की सभी टीमें नाकाम साबित हो चुकी हैं. अपराध शाखा की सर्विलांस सेल भी उनका पता लगाने में असफल रही. आत्मसमर्पण की अर्जी और गिरफ्तारी पर रोक की याचिका खारिज होने से सांसद के सामने जेल जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है लेकिन वह पुलिस से भागते फिर रहे हैं.

इन धाराओं में मुकदमा

अतुल कुमार राय पर बलिया की एक युवती ने बनारस के लंका थाने में रेप, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत कई धाराओं मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले के मुताबिक, अतुल राय युवती को लंका स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में झांसा देकर ले गए और उनका यौन शोषण किया. युवती ने उन पर यह आरोप भी लगाया है कि बसपा नेता दुष्कर्म के बाद उस पर मुंह बंद रखने का दबाव बनाते रहे हैं.

Advertisement

रेप का आरोप झेल रहे राय वोटिंग के दौरान और नतीजे के दिन भी फरार थे, बावजूद इसके उन्होंने चुनाव में बीजेपी के सांसद हरिनारायण राजभर को 1,22,018 हजार मतों से हराया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »