पश्चिम बंगाल के हिंदुओं से बोले BJP विधायक- 2002 गुजरात जैसा जवाब दें

यह पहला मौका नहीं है जब राजा सिंह ने इस तरह का विवादित बयान दिया हो. 6 अप्रैल को भी विधायक ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करने वाले लोगों को निशाने पर लिया था. उन्होंने कहा था कि किसी की औकात नहीं है जो अयोध्या में राम मंदिर बनने से रोक ले. वह यही नहीं रुके उन्होंने यहां तक कहा कि राम मंदिर के लिए हिन्दुओं ने खूब लाठी-गोली खाली अब लाठी-गोली मारकर राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा. 

Advertisement
बीजेपी विधायक ने पोस्ट किया वीडियो बीजेपी विधायक ने पोस्ट किया वीडियो

अनुग्रह मिश्रा

  • हैदराबाद,
  • 09 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 7:57 AM IST

पश्चिम बंगाल में कुछ इलाकों में फैली हिंसा पर हैदराबाद के गोशमहल से बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने भड़काऊ बयान दिया है. राजा सिंह ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह बंगाल को हिंदुओं से एकजुट होने और 2002 में गुजरात के हिंदुओं जैसा 'जवाब' देने की बात कहते दिख रहे हैं.

ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में राजा सिंह कह रहे हैं कि बंगाल के देना चाहिए, जैसा जवाब 2002 में गुजरात के हिंदुओं ने दिया था. तब वह लोग हिंदुओं को मारने वालों के खिलाफ खड़े हो गए थे. विधायक का यह बयान बंगाल में हिंसाग्रस्त माहौल के बीच आया है. बंगाल के बशीरहाट में भी एक भड़काऊ फेसबुक पोस्ट के बाद सांप्रदायिक हिंसा फैल गई.

Advertisement

यह पहला मौका नहीं है जब राजा सिंह ने इस तरह का विवादित बयान दिया हो. 6 अप्रैल को भी विधायक ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करने वाले लोगों को निशाने पर लिया था. उन्होंने कहा था कि जो अयोध्या में राम मंदिर बनने से रोक ले. वह यही नहीं रुके उन्होंने यहां तक कहा कि राम मंदिर के लिए हिंदुओं ने खूब लाठी-गोली खाली अब लाठी-गोली मारकर राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा.  

राम मंदिर पर राजा सिंह के बयान के बाद उनकी खूब आलोचना भी हुई थी और तब उनके खिलाफ दबीरपुर में एक FIR भी दर्ज कराई गई थी. जिसमें उन पर राम मंदिर के लिए मरने और मारने के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था. राम सिंह तेलंगाना विधासभा में बीजेपी के व्हिप हैं. उनके खिलाफ भड़काऊ बयान देने के कई मामले दर्ज हैं लेकिन बहुत कम बार उनकी गिरफ्तारी हुई है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »