बंद पर BJP ने पूछा, क्या बच्ची की मौत की जिम्मेदारी लेंगे राहुल गांधी?

भारत बंद के दौरान देश के कई हिस्सों में हिंसा की तस्वीरें सामने आई हैं. कांग्रेस ने रामलीला मैदान पर विपक्षी नेताओं के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ धरना दिया. राहुल गांधी ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला.

Advertisement
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रविशंकर प्रसाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रविशंकर प्रसाद

अशोक सिंघल / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 10 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 1:11 PM IST

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विपक्ष के भारत बंद में कई जगह हिंसा हुई है. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं. इस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से पलटवार किया गया है. सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष के भारत बंद में जनता ने उनका साथ नहीं दिया है, इस दौरान हिंसा का सहारा लिया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री ने भारत बंद के दौरान बिहार के जहानाबाद में हुई बच्ची की मौत पर सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि आखिर इस मौत का जिम्मेदार कौन है.

Advertisement

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां गुस्से में आकर खौफ का माहौल बना रहे हैं. जब जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है तो उग्रता सहारा लिया जा रहा है. विरोध करने का अधिकार सभी को है लेकिन इस प्रकार हिंसा करना कितना जायज है. विपक्ष को हिंसा का तांडव बंद करना चाहिए.

प्रसाद ने कहा कि बिहार में जो बच्ची की मौत हुई है क्या राहुल गांधी उसकी जिम्मेदारी लेंगे. आज पेट्रोल-डीज़ल के दाम पर सरकार भी चिंता में हैं, हम इसको कम करने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं. अभी जो भी पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ें हैं, वह सभी अंतरराष्ट्रीय कारणों से बढ़ रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2009 से 2014 के बीच पेट्रोल 39 से 73 रुपए तक पहुंचा है, हमारी सरकार में भी कुछ बढ़ा है लेकिन पहली सरकार जितना नहीं बढ़ा है. हमारी सरकार ने महंगाई को रोका है, जिसमें हमें सफलता भी मिली है. यूपीए के दौरान महंगाई काफी ज्यादा थी.

Advertisement

जहानाबाद में हुई बच्ची की मौत

भारत बंद के दौरान बिहार के जहानाबाद में दो साल की बच्ची की मौत हो गई है. परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि भारत बंद के कारण जो जाम लगा हुआ है, उसमें एम्बुलेंस काफी लंबे समय तक फंसी रही. बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »