बिटकॉइन घोटाले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को ED का समन

बिटकॉइन घोटाले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को ED का समन घोटाले मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को ईडी ने समन किया है. राज कुंद्रा अपना बयान दर्ज कराने मुंबई के ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं. पिछले दिनों इस मामले में मुख्य आरोपी अमित भारद्वाज को पुणे से गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को समन (File) शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को समन (File)

विरेंद्रसिंह घुनावत

  • मुंबई,
  • 05 जून 2018,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

बिटकॉइन (Bitcoin) घोटाले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को ईडी ने समन किया है. राज कुंद्रा अपना बयान दर्ज कराने मुंबई के ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं. पिछले दिनों इस मामले में मुख्य आरोपी अमित भारद्वाज को पुणे से गिरफ्तार किया गया था.

पुणे पुलिस की क्राइम सेल और ईडी की जांच में सामने आया कि राज कुंद्रा समेत बॉलीवुड के कई अन्य सितारे इस तरह की स्कीम को प्रमोट कर रहे थे. अमित भारद्वाज ने gatbitcoin.com की वेबसाइट बना कई लोगों को करोड़ों लोगों को चूना गया लगाया था, इस घोटाले की रकम 2000 करोड़ रुपए तक आंकी गई थी.

Advertisement

एक सीनियर ईडी अधिकारी ने बताया कि अभी ये नहीं कहा जा सकता है कि राज कुंद्रा इस मामले में दोषी हैं या फिर सिर्फ एक इन्वेस्टर. ये सब बातें उनके बयान दर्ज होने के बाद ही सामने आ पाएंगी.

IPL सट्टेबाजी में भी आया था नाम

आपको बता दें कि इससे पहले भी राज कुंद्रा का नाम आईपीएल सट्टेबाजी में आ चुका था. फिक्सिंग के आरोप में घिरने के बाद राज कुंद्रा पर क्रिकेट गतिविधियों को लेकर आजीवन बैन लगा था. शिल्पा-राज IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक थे. राज कुंद्रा ने पुलिस पूछताछ में फिक्सिंग की बात को कबूला था. सट्टेबाजी का आरोप लगने के बाद राजस्थान पर दो साल का बैन भी लगा था.

क्या है बिटकॉइन?

की शुरुआत जनवरी 2009 में हुई थी. इस वर्चुअल करेंसी का इस्तेमाल कर दुनिया के किसी कोने में किसी व्यक्ति को पेमेंट किया जा सकता है और सबसे खास बात यह है कि इस भुगतान के लिए किसी बैंक को माध्यम बनाने की भी जरूरत नहीं पड़ती.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »