बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, केसी सिन्हा समेत कई नेता BJP में शामिल

बांकीपुर उपचुनाव से पहले बिट्टू सिंह और केसी सिन्हा ने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. इन नेताओं के जाने से क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के सांगठनिक ढांचे और चुनावी तैयारियों को तगड़ा नुकसान पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है.

Advertisement
केसी सिन्हा और बिट्टू सिंह ने छोड़ा प्रशांत किशोर का साथ. (photo: ITG) केसी सिन्हा और बिट्टू सिंह ने छोड़ा प्रशांत किशोर का साथ. (photo: ITG)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है. जन सुराज के वरिष्ठ नेता बिट्टू सिंह और केसी सिन्हा ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में केसी सिन्हा ने कुम्हरार सीट से जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ा था.

Advertisement

बीजेपी में शामिल हुए के.सी. सिन्हा का क्षेत्र में अच्छा प्रभाव माना जाता है, क्योंकि उन्होंने पिछले चुनाव में कुम्हरार सीट से जन सुराज के आधिकारिक टिकट पर अपनी किस्मत आजमाई थी. उपचुनाव से ठीक पहले उनके और बिट्टू सिंह जैसे नेताओं के पाला बदलने से अब चुनावी मैदान में प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं.

नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है. नीरज युवा मोर्चा से जुड़े नेता हैं. बीजेपी ने उन्हें पिछले उम्मीदवार अभिषेक कुमार (बंटी) के नाम वापस लेने के बाद मैदान में उतारा है. जहां प्रशांत किशोर खुद मैदान में हैं. 

बता दें कि बांकीपुर समेत मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा और तीन अगस्त को नतीजे घोषित होंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »