बंगाल की खूनी हिंसा में 5 BJP और 3 TMC कार्यकर्ताओं के मरने की आशंका

बीजेपी के महासचिव सयंतन बसु ने झड़प में शनिवार को पार्टी के 3कार्यकर्ताओं प्रदीप मंडल, तपन मंडल और सुकांता मंडल की मौत होने और 5अन्य कार्यकर्ताओं के घायल होने की जानकारी दी है. बीजेपी के राज्य महासचिव (संगठन) सुब्रत चट्टोपाध्याय ने कहा कि एक चौथे बीजेपी कार्यकर्ता देवव्रत मंडल की भी गोली लगने से मौत हो गई.

Advertisement
बंगाल बीजेपी के नेता मुकल रॉय (फाइल फोटो) बंगाल बीजेपी के नेता मुकल रॉय (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2019,
  • अपडेटेड 4:12 PM IST

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच उत्तर 24 परगना में हुई झड़प में कम से कम 8 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. दोनों दलों के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. जहां प्रदेश बीजेपी के सूत्रों ने दावा किया कि तृणमूल समर्थित लोगों की ओर से उनके 5 कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और 18 अन्य लापता हो गए हैं, वहीं तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के 3 कार्यकर्ता संदेशखली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके हतगाछी में हुए खूनी हिंसा में मारे गए हैं.

Advertisement

संदेशखली हिंसा में मारे गए लोगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई हैं. बीजेपी नेता मुकुल रॉय ने शनिवार देर रात ट्वीट कर कहा, "बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा के लिए ममता बनर्जी सीधे जिम्मेदार हैं. संदेशखली में हुई हत्याओं के बारे में जानकारी देने के लिए हम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पास जाएंगे." पुलिस ने इस घटना में अब तक बीजेपी के 2 और तृणमूल कांग्रेस के 1 कार्यकर्ता की मौत होने की पुष्टि की है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शनिवार दोपहर बीजेपी के झंडे को हटाने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प शुरू हो गई. इसने जल्द ही एक हिंसक रूप ले लिया और गोलियां चलाई जाने लगीं. मुकुल रॉय ने शनिवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन कर स्थिति के बारे में बताया. उन्होंने कहा, "बीजेपी सांसदों का एक दल रविवार को क्षेत्र का दौरा करेगा और शाह को एक रिपोर्ट सौंपेगा."

Advertisement

राज्य बीजेपी के महासचिव सयंतन बसु ने झड़प में शनिवार को पार्टी के 3 कार्यकर्ताओं प्रदीप मंडल, तपन मंडल और सुकांता मंडल की मौत होने और 5 अन्य कार्यकर्ताओं के घायल होने की जानकारी दी है. बीजेपी के राज्य महासचिव (संगठन) सुब्रत चट्टोपाध्याय ने कहा कि एक चौथे बीजेपी कार्यकर्ता देवव्रत मंडल की भी गोली लगने से मौत हो गई.

बीजेपी सूत्रों ने कहा कि बाद में एक अन्य घायल बीजेपी कार्यकर्ता शंकर मंडल का शव मिला, जिनकी रविवार की सुबह मौत हो गई थी. तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि हतगाछी में उसके कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य को पानी में फेंक दिया गया. तृणमूल के जिला अध्यक्ष ज्योतिप्रिया मलिक ने कहा, "हतागाछी में हमारी बूथ स्तरीय बैठक पर बीजेपी समर्थित लोगों ने हमला कर दिया. वे लोग 26 साल के कार्यकर्ता को खींचकर ले गए और चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी. दो अन्य कार्यकर्ताओं को नदी में डुबो दिया. छह महिलाओं समेत तृणमूल के 18 कार्यकर्ता हमले में घायल भी हुए हैं."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »