सुप्रीम कोर्ट पहुंचे गोविंदाचार्य, अयोध्या विवाद पर की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता विचारक केएन गोविंदाचार्य अयोध्या विवाद मामले की लाइव स्ट्रीमिंग कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

Advertisement
सुप्रीम कोर्ट में रोजाना होगी अयोध्या मामले की सुनवाई (फाइल फोटो) सुप्रीम कोर्ट में रोजाना होगी अयोध्या मामले की सुनवाई (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व नेता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक केएन गोविंदाचार्य अयोध्या विवाद मामले की लाइव स्ट्रीमिंग चाहते हैं. गोविंदाचार्य ने अयोध्या मामले की आगामी कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग कराने की मांग को लेकर आज (शनिवार) सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा था कि अयोध्या विवाद को सुलझाने की मध्यस्थता की कोशिशें नाकाम रहीं और कोई समाधान नहीं मिल पाया है. इसके बाद अयोध्या विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट 6 अगस्त से रोजाना सुनवाई शुरू करेगा.

Advertisement

मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली एक संविधान पीठ ने बंद कमरे में कहा, विवाद को लेकर मध्यस्थता के लिए बनाई गई कमेटी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है. इसलिए इस मामले पर 6 अगस्त से प्रतिदिन सुनवाई शुरू की जाएगी.

मुस्लिम पक्षकार के वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने कहा कि उनके मुवक्किल ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की रिट याचिका का विरोध किया, जिसमें उन्होंने मामले पर स्पीड अप ट्रायल की बात की. रिट को लेकर धवन ने जजों से कड़े जवाब की मांग की. कोरट ने कहा कि हम इसे देखेंगे.

धवन ने कहा कि उन्हें मामले में बहस करने की तैयारी के लिए 20 दिनों की जरूरत होगी. उन्होंने कोर्ट से अपील करते हुए कहा कि बहस के अंतराल की सीमा को कम नहीं किया जाए. संविधान पीठ ने सुनवाई को टालने से इनकार करते हुए कहा कि धवन की आपत्तियों को सुनवाई के दौरान सुनेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »