माल्या मुद्दे पर केजरीवाल का मोदी पर निशाना, कहा- माल्या के भागने पर जवाब दें PM

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि जब सीबीआई सीधे पीएम को रिपोर्ट करती है तो माल्या को देश छोड़कर जाने की इजाजत कैसे मिल गई.

Advertisement
केजरीवाल ने कहा है कि सीबीआई सीधे पीएम को रिपोर्ट करती है केजरीवाल ने कहा है कि सीबीआई सीधे पीएम को रिपोर्ट करती है

केशव कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

शराब कारोबारी विजय माल्या के देश छोड़कर जाने के मुद्दे पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि जब सीबीआई सीधे पीएम को रिपोर्ट करती है तो माल्या को देश छोड़कर जाने की इजाजत कैसे मिल गई.

बिना पूछे सीबीआई ने कैसे जाने दिया
कहा है कि बिना सबसे बड़े अधिकारी की इजाजत के माल्या को सीबीआई कैसे देश से जाने दे देती. उन्होंने पीएम मोदी से इसका जवाब मांगा है. उन्होंने कहा कि माल्या को आसानी से बाहर जाने दिया गया.

Advertisement

गैर ब्रांड के सोने के गहने से हटे एक्साइज ड्यूटी
इसके पहले केजरीवाल ने एक ट्वीट कर गैर ब्रांड के सोने के गहने पर लगाए जाने वाले एक्साइज ड्यूटी को लेकर हमला बोला है. उन्होंने इसे फौरन वापस लिए जाने की मांग की है. उन्होंने इसके साथ ही सोने के गहने खरीद पर टीडीएस काटने का इंतजाम करने की बात कही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »