सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई आधार एक्ट को चुनौती देने वाली एक और याचिका

आधार एक्ट को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थ‍िति‍ बनी हुई है. शायद यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट में इसे लेकर याचिका दायर हो रही है. एक कारोबारी ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में आधार एक्ट को चुनौती देते हुए याचिका दायर किया है और कहा है कि यह उपभोक्ताओं की निजता का हनन है.

Advertisement
सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST

आधार एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है. इस बार ऑर्गेनिक खेती से संबंध‍ित उत्पादों के कारोबारी ने आधार एक्ट को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. 

याचिकाकर्ता नचिकेत उडुप्पा ने अपील की है कि सारी निजी जानकारी शेयर करने पर पाबंदी लगाई जाए. क्योंकि निजी जानकारी का दुरुपयोग होने की आशंका ज्यादा रहती है. दुरुपयोग की स्थिति में कोई remedial प्रावधान नहीं है.

Advertisement

याचिकाकर्ता ने आधार बनाम निजता का अधिकार को लेकर पुट्टास्वामी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को आधार बनाते हुए अपील की है. याचिकाकर्ता के अनुसार करने को ऐच्छिक यानी volentary ही रहने दिया जाए. यानी मोबाइल को आधार से लिंक करने की अनिवार्यता न हो.

कोर्ट इस मामले की सुनवाई आने वाले शुक्रवार को करेगा.

बता दें कि सरकार ने कई सरकारी योजनाओं के लिए को अनिवार्य कर दिया है. आम आदमी के लिए यह अनिवार्य कर दिया गया है कि वह को अपने बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर से भी लिंक कर दें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »