मोदी सरकार के दो सालः इंडिया गेट पर अमिताभ और विद्या बालन गिनाएंगे उपलब्धियां

मोदी सरकार की दूसरी सालगिरह पर होने वाले कार्यक्रम का सबसे बडा आकर्षण होंगे मेगा स्टार अमिताभ बच्चन. वह सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लाभार्थियों से बातचीत करेंगे. अमिताभ के अलावा अनुपम खेर, मधुर भंडारकर, प्रसून जोशी जैसे कलाकार भी इसमें शामिल होंगे. स्वच्छ भारत अभियान के लिए अभिनेत्री विद्या बालन से बात हो रही है.

Advertisement
पीएम मोदी की मंजूरी के बाद सालगिरह के जश्न में अमिताभ होंगे मुख्य आकर्षण पीएम मोदी की मंजूरी के बाद सालगिरह के जश्न में अमिताभ होंगे मुख्य आकर्षण

केशव कुमार / संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2016,
  • अपडेटेड 7:58 PM IST

केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल पूरे होने का जश्न 28 मई को राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर होगा. यह पूरा कार्यक्रम पांच घटे तक चलेगा. दावा किया जा रहा है कि शाम पांच बजे से रात दस बजे तक आयोजित होनेवाला यह रंगारंग कार्यक्रम आपका मन मोह लेगा.

पीएम मोदी ने दी कार्यक्रम की मंजूरी
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौड के साथ लंबी बैठक के बाद इस कार्यक्रम को मंजूरी दे दी. इस कार्यक्रम का सबसे बडा आकर्षण होंगे मेगा स्टार . वह सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लाभार्थियों से बातचीत करेंगे. अमिताभ के अलावा अनुपम खेर, मधुर भंडारकर, प्रसून जोशी जैसे कलाकार भी इसमें शामिल होंगे. स्वच्छ भारत अभियान के लिए अभिनेत्री विद्या बालन से बात हो रही है.

Advertisement

सरकार के थीम सॉन्ग से शुरू होगा कार्यक्रम
पूरे कार्यक्रम के लिए एक प्राइवेट इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी को हायर किया गया है. इस बड़े कार्यक्रम के लिए इंडिया गेट के सामने एक विशाल मंच बनाया जाएगा. इसी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत 'बढ़ रहा है मेरा देश' गाया जाएगा. इसके अलावा अलग-अलग मंत्रालयों की योजनाओं पर लाभ पाने वालों के इंटरव्यू और शार्ट फिल्म दिखाई जाएगी.

दिल्ली के बाहर 6 शहरों में होगा कार्यक्रम
यह पूरा प्रोग्राम सिर्फ दिल्ली में नहीं बल्कि देश के अन्य छह बड़े शहरों में भी होगा. दिल्ली के साथ शिलॉन्ग, मुंबई, विजयवाड़ा, जयपुर, करनाल, अहमदाबाद में भी होगा. हर जगह केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे. दूरदर्शन पर लगातार पांच घंटे तक इसका प्रसारण किया जाएगा. कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन, , लेजर शो, शॉर्ट फिल्म और लाभार्थियों के अनुभव भी दिखाए जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »