दुनिया भर में प्रधानमंत्री के समावेशी विकास एजेंडा की गूंज: अमित शाह

शाह ने एक बयान में कहा, 'यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है. यह परिलक्षित करता है कि सबका साथ, सबका विकास के मार्गदर्शक सिद्धांत की गूंज दुनिया भर में महसूस की गई और इसकी व्यापक सराहना हो रही है.

Advertisement
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 7:29 AM IST

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सऊदी अरब की यात्रा और उन्हें वहां के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सौद द्वारा अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का जिक्र करते हुए दावा किया कि 'समावेशी विकास' के सरकार के एजेंडे की गूंज मुस्लिम जगत में भी महसूस की गई है.

शाह ने एक बयान में कहा, 'यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है. यह परिलक्षित करता है कि सबका साथ, सबका विकास के मार्गदर्शक सिद्धांत की गूंज दुनिया भर में महसूस की गई और इसकी व्यापक सराहना हो रही है.' उन्होंने कहा कि सऊदी शाह मुस्लिमों के दो सबसे ज्यादा पवित्र मस्जिदों के संरक्षक हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि दुनिया की भू राजनीति में एक महत्वपूर्ण देश है. वहां इस्लाम के पवित्रतम धार्मिक केंद्र हैं. 'विश्व के सांस्कृतिक परिवेश में सऊदी अरब का काफी महत्व है.' उन्होंने कहा कि मोदी को सम्मान उनके नेतृत्व वाली राजग सरकार की 'प्रगतिशील और गतिशील विदेश नीति' को मिली एक और उचित मान्यता है.

शाह ने कहा कि का हमेशा मानना रहा है कि भारत की विविधता और सौहार्द उनकी ताकत है. भारत को वह 21वीं सदी का प्रमुख आर्थिक सुपर पावर बनाएंगे. उन्होंने इसे 'ऐतिहासिक नतीजों के साथ ऐतिहासिक यात्रा' करार दिया.

उन्होंने कहा कि आर्थिक संबंधों के विस्तार के लिए व्यापक विचार विमर्श से न सिर्फ भारत और को लाभ होगा बल्कि पूरे विश्व को फायदा होगा. शाह ने कहा कि यह भी परिलक्षित करती है कि वह पश्चिम एशिया को कितना महत्व देते हैं क्योंकि वहां बड़ी संख्या में भारतीय रहते और काम करते हैं. अमित शाह ने कामगारों के रिहायशी परिसर की उनकी यात्रा और उन लोगों के साथ जलपान का भी जिक्र किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement