राष्ट्रपति से मिले 13 विपक्षी दल, बोले- मोदी राज में देश में डर का माहौल

कांग्रेस की अगुवाई में देश के 13 विपक्षी दल बुधवार को देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिले, विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति से ईवीएम, अलवर घटना और सुरक्षा एजेंसियों के बेजा इस्तेमाल की शिकायत की.

Advertisement
मीडिया से बात करते हुए गुलाम नबी आजाद मीडिया से बात करते हुए गुलाम नबी आजाद

सुप्रिया भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 6:32 PM IST

कांग्रेस की अगुवाई में देश के 13 विपक्षी दल बुधवार को देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिले, विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति से ईवीएम, अलवर घटना और सुरक्षा एजेंसियों के बेजा इस्तेमाल की शिकायत की. इस प्रतिनिधिमंडल में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद और डॉ. मनमोहन सिंह शामिल थे. इसके अलावा सिंधिया, एके एंटोनी, खड़गे. जय प्रकाश नारायण, सतीश मिश्रा, डी. राजा और अहमद पटेल जैसे कांग्रेस के बड़े चेहरे भी मुलाकात का हिस्सा बने.

Advertisement

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद बाहर निकले कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश में डर का माहौल है.

आजाद ने कहा कि के ताजा आरोप देश की चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहे हैं. राज्य सभा की संवैधानिक स्थिति को बाईपास और कम करने के लिए महत्वपूर्ण बिलों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है.

मीडिया से बात करते हुए ने कहा, '13 विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की. लोकतंत्र में कानून प्रबल होना चाहिए. पूरे देश में, राजस्थान, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में नागरिकों को परेशान किया जा रहा है.'

पर निशाना साधते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'लोकतंत्र खत्म हो चुका है. गोवा और मणिपुर इसके हालिया उदाहरण हैं. जम्मू और कश्मीर में सरकार लगातार विफल रही. इतिहास और संस्कृति पर हमला हुआ खास कर नेहरु स्मारक पर.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »