सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ पर PM मोदी ने किया जवानों को सलाम

जोधपुर सैन्य स्टेशन में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में सेना की बहादुरी और देश निर्माण में उसके योगदान को प्रदर्शित किया जा रहा है.

Advertisement
जोधपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो- PIB) जोधपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो- PIB)

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

28-29 सितंबर, 2016 की रात को जब भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया था, तब पूरी दुनिया हैरान थी. देश ने सेना के जवानों के इस पराक्रम पर गर्व किया था. आज इस घटना के दो साल पूरे होने पर सरकार इसे पराक्रम पर्व की तरह मना रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के जोधपुर में सैन्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया.

Advertisement

प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह जोधपुर के एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे और जवानों को सलाम किया. PM कोणार्क वॉर मेमोरियल पर भी गए, जहां उन्होंने पुष्पांजलि दी. एयरफोर्स स्टेशन की विजिटर बुक में प्रधानमंत्री ने लिखा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है, जो हमेशा देश की सेवा के लिए तैयार रहते हैं. जवानों का बलिदान युवाओं को देशभक्ति के लिए प्रेरित करता है. 

पीएम मोदी आज शुक्रवार को जोधपुर में तीनों सेनाओं के टॉप कमांडर्स को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर 28 सितंबर को तीनों सेना के प्रमुख सहित टॉप कमांडर्स की संयुक्त कॉन्फ्रेंस भी होगी.

इसके तहत देश में कई स्थानों पर तीन दिनों तक सर्जिकल स्ट्राइक प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है. इसमें सेना के हथियार और अन्य सैन्य उपकरण प्रदर्शित किए जा रहे हैं.

गौरतलब है कि गुरुवार को ही रक्षा मंत्रालय ने सर्जिकल स्ट्राइक का नया वीडियो जारी किया था. इस वीडियो में सेना के जवानों की शौर्यगाथा को दिखाया गया है. 

Advertisement

आपको बता दें कि भारत ने 28 और 29 सितंबर 2016 की रात को नियंत्रण रेखा के पार जाकर सात आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी. यह सेना की उन आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई थी, जो नियंत्रण रेखा के रास्ते भारत में घुसपैठ करने की तैयारी कर रहे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »