राजस्थान: सरकारी दस्तावेजों में लगेगा दीनदयाल का LOGO, कांग्रेस ने किया विरोध

राजस्थान सरकार ने यह तय किया है कि राज्य में 4 साल बीजेपी की सरकार पूरा होने पर इस बात की घोषणा की जाएगी कि अब सभी सरकारी फाइलों और सरकारी दस्तावेजों पर दीनदयाल उपाध्याय का लोगो लगी हुई तस्वीर होगी.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 09 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:32 PM IST

राजस्थान सरकार ने फैसला लिया है कि अब सरकार के किसी भी फैसले या आदेश के पत्र पर राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ के साथ बीजेपी के चिंतक दीनदयाल उपाध्याय का फोटो लगा हुआ लोगो भी छपेगा.

राजस्थान सरकार ने यह तय किया है कि राज्य में 4 साल बीजेपी की सरकार पूरा होने पर इस बात की घोषणा की जाएगी कि अब सभी सरकारी फाइलों और सरकारी दस्तावेजों पर का लोगो लगी हुई तस्वीर होगी.

Advertisement

राजस्थान सरकार के मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि जन्म शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है इसीलिए यह फैसला किया गया है. इसके अलावा राज्य सरकार ने एक और फैसला लिया है. जिसके तहत दीनदयाल उपाध्याय पर लिखित संपूर्ण वांग्मय किताब सरकारी पैसे से खरीदकर पुस्तकालयों में भेजी जाएगी. यह किताब बीजेपी के राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा ने लिखी है.

कांग्रेस ने किया विरोध

कांग्रेस ने सरकार के दोनों फैसलों का विरोध किया है. कांग्रेस के विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह के साथ किसी पार्टी के नेता की तस्वीर लगाना गलत है. साथ ही सरकारी पैसे से एक पार्टी के नेता के ऊपर लिखी हुई किताब जिसे उसी पार्टी के नेता ने लिखा है. उसे खरीदकर सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है.

Advertisement

गौरतलब है कि इससे पहले भी राजस्थान सरकार ने ये आदेश निकाला था कि राज्य सरकार के किसी भी प्रचार सामग्री में का लोगो लगा हुआ फोटो जरुर छापा जाएगा. यह भी तय किया था कि लोगो को जमीन के पट्टे दिए जाएंगे. उनके ऊपर भी एक तरफ जमीन के मालिक की तस्वीर होगी तो दूसरी तरफ दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर होगी. लेकिन कानूनी पचड़े की वजह से राजस्थान सरकार को ये फैसले वापस लेना पड़ा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »