पंजाब में शहीद सुखदेव सिंह के रिश्तेदार और शिवसेना नेता संदीप थापर गोरा पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

पंजाब के लुधियाना में शहीद सुखदेव सिंह के रिश्तेदार और शिवसेना नेता संदीप थापर गोरा पर जानलेवा हमला हुआ है. निहंग बनकर आए चार हमलावरों ने उन पर तेज धारदार हथियार से वार कर दिया जिसके बाद उनकी हालत गंभीर है. फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
पंजाब में शिवसेना नेता संदीप थापर पर जानलेवा हमला पंजाब में शिवसेना नेता संदीप थापर पर जानलेवा हमला

कमलजीत संधू

  • लुधियाना,
  • 05 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 2:47 PM IST

पंजाब के लुधियाना में शहीद सुखदेव सिंह के रिश्तेदार और शिवसेना (पंजाब) के नेता संदीप थापर गोरा पर सिविल अस्पताल के बाहर जानलेवा हमला हुआ है.

निहंग बनकर आए 3-4 आरोपियों ने तेजधार हथियारों से गोरा पर वार किया. हमले में घायल होने के बाद गोरा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. 

बता दें कि संदीप थापर गोरा गनमैन के साथ सिविल अस्पताल में चलने वाले संवेदना ट्रस्ट के प्रधान रविंदर अरोड़ा की पुण्यतिथि समागम में शामिल होने आए थे. समागम में माथा टेकने के बाद जैसे ही बाहर निकले तो निहंग के वेश में आए चार युवकों ने उन पर तेजधार हथियार से वार कर दिया.

Advertisement

गोरा को लहुलुहान हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »