सितंबर में विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोरी के 6 मामलों में 8 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सितंबर महीने में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के तहत 6 सरकारी अधिकारियों समेत 8 लोगों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. ब्यूरो ने 23 केसों के चालान अदालतों में पेश किए और 4 आपराधिक मामले दर्ज किए.

Advertisement
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सितंबर में बड़ी कार्रवाई की है पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सितंबर में बड़ी कार्रवाई की है

कमलजीत संधू

  • चंडीगढ़,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अपने अभियान के दौरान, सितंबर महीने में 6 अलग-अलग केसों में 6 सरकारी अधिकारियों और 2 अन्य लोगों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने इस दौरान लोक सेवकों और अन्य क्षेत्रों में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए पूरी लगन से काम किया है.

Advertisement

उन्होंने बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने के दौरान विभिन्न अदालतों में विजिलेंस के 23 केसों संबंधी चालान पेश किए. इसके अलावा, भ्रष्टाचार के एक मामले की गहन जांच के लिए एक विजिलेंस एनक्वायरी भी दर्ज की गई है. उन्होंने आगे बताया कि 8 मुलजिमों, जिनमें 7 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं, के खिलाफ 4 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं. एक सरकारी कर्मचारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामला भी दर्ज किया गया है.

इस बारे में और जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पिछले महीने के दौरान ब्यूरो की ओर से दायर और पैरवी किए गए रिश्वतखोरी के चार मामलों के बारे में विभिन्न अदालतों द्वारा फैसले सुनाए गए हैं, जिनमें छह व्यक्तियों को दोषी करार दिया गया और 2 से 5 साल की कैद तथा 5,000 रुपये से 25,000 रुपये तक के जुर्माने की सजा सुनाई गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »