पंजाब: सीमा पार से हो रही थी ड्रग्स-हथियार की सप्लाई, हेरोइन की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से ड्रग और अवैध हथियारों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई में हेरोइन, हथियार के साथ-साथ जिंदा कारतूस भी जब्त की गई है. अब पुलिस ने इस गिरोह के 'फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज' की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
 बटाला पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. (Photo: ITGD) बटाला पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. (Photo: ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से चल रहे ड्रग और अवैध हथियारों के एक बड़े नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. बटाला पुलिस ने एक कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और हथियार बरामद किए हैं.

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि की जानकारी दी. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से 6.5 किलोग्राम हेरोइन, एक .30 कैलिबर की पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इसके साथ ही 1 लाख रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की गई है.

Advertisement

शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि जब्त किए गए हथियारों की सप्लाई इसी नेटवर्क के भीतर काम करने वाले गुर्गों को की जा रही थी. पुलिस के मुताबिक, इस रैकेट के तार सीमा पार से जुड़े हुए हैं. 

पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इन जबरन वसूली, नशीलें पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियार नेटवर्क के बीच मजबूत गठजोड़ को उजागर करते हुए. इनका मकसद राज्य में अशांति फैलाना और अपराध को बढ़ावा देना था.

जांच में जुटी बटाला पुलिस

इस मामले को लेकर बटाला के सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब इस नेटवर्क के 'फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज' की तलाश कर रही है. डीजीपी ने बताया कि जांच का मकसद इस पूरे गिरोह के ढांचे को पूरी तरह से तबाह करना है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement