पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती इलाके में स्मार्ट मीटर बना नया खतरा? सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

पंजाब के फिरोजपुर में स्मार्ट मीटरों से सिम कार्ड चोरी होने की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. फिलहाल बीएसएफ और पंजाब पुलिस संयुक्त रूप से इस मामले पर नजर रखे हुए हैं.

Advertisement
पंजाब में स्मार्ट मीटर से सिम चोरी का मामला.(Photo:ITG) पंजाब में स्मार्ट मीटर से सिम चोरी का मामला.(Photo:ITG)

aajtak.in

  • फिरोजपुर ,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:19 PM IST

पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में लगाए जा रहे चिप वाले स्मार्ट मीटर अब देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनते नजर आ रहे हैं. पंजाब के सरहदी जिले फिरोजपुर के सीमा से सटे गांव टेंडीवाला में दो स्मार्ट मीटरों से सिम चोरी होने के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जिसके बाद एजेंसियों, पंजाब पुलिस और बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है.

Advertisement

गांव टेंडीवाला के रहने वाले जगतार सिंह और दर्शन सिंह ने बताया कि उनके स्मार्ट मीटरों से सिम चोरी हो गई है. उन्होंने कहा कि हमें आशंका है कि गलत लोगों ने इन मीटरों से सिम निकाली है. सीमा के इस पार और उस पार बैठे तस्कर नई तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं. पहले सतलुज दरिया के जरिए, अब ड्रोन के जरिए हेरोइन भेजते हैं. 

तस्करी का नया 'हाईटेक' पैंतरा?

लोगों ने कहा कि कहीं नशा तस्कर इन मीटरों से चिप निकालकर उसका इस्तेमाल GPS लोकेशन भेजने के लिए तो नहीं कर रहे हैं, जिससे पाकिस्तान में बैठे तस्करों के साथ मिलकर भारत में बैठे नशा तस्कर नशा और हथियार मंगवा रहे हों? इसीलिए गांव वालों ने इसकी सूचना बीएसएफ, पंजाब पुलिस और बिजली विभाग को दे दी है और कुछ लोगों पर शक भी जताया है. 

Advertisement

उन्होंने मांग की है कि बिजली विभाग और पंजाब पुलिस इसकी गहन जांच करें और तह तक जाएं. वहीं, एसपी डी. मंजीत सिंह ने कहा कि विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो बिजली विभाग के साथ मिलकर पूरे मामले की गहराई से जांच करेंगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

एक्शन मोड में प्रशासन और पुलिस

वहीं, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर, बिजली विभाग धर्मपाल ने कहा कि दो मामले सामने आने के बाद बिजली विभाग हरकत में आ गया है. पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है और सारे मामले की जांच की जा रही है. 

क्यों खतरनाक है यह चोरी?

अधिकारियों के अनुसार, ये स्मार्ट मीटर सिम आधारित होते हैं, जो उपभोक्ता के मोबाइल से जुड़े होते हैं और बिल जैसी जानकारी देते हैं. बिजली विभाग ने अपने आईटी विभाग को जांच के आदेश दे दिए हैं.

सीमावर्ती इलाकों में स्मार्ट मीटरों की सुरक्षा को लेकर अब बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. अगर ये दावे सही साबित होते हैं, तो यह सिर्फ तस्करी ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है. इसलिए इसकी तह तक जांच होनी चाहिए.

(रिपोर्ट: अक्षय कुमार)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement