पंजाब के किसानों का बड़ा ऐलान, 26 अक्तूबर को इन इलाकों में हाईवे पर करेंगे चक्काजाम

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता सरवन सिंह पंधेर ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि 26 अक्टूबर को हम माझा-मालवा-दोआबा क्षेत्र में राजमार्गों को अवरुद्ध करेंगे. यह आंदोलन पराली जलाने को लेकर दर्ज की गई FIR, धीमी गति से हो रही धान खरीद और डीएपीए के मुद्दे को लेकर होगा.

Advertisement
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संंबोधित करते सरवन सिंह पंधेर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संंबोधित करते सरवन सिंह पंधेर

अमन भारद्वाज

  • दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 2:15 PM IST

26 अक्टूबर को पूरे पंजाब में किसान आंदोलन करेंगे. इसका ऐलान पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता सरवन सिंह पंधेर ने किया है. उन्होंने कहा कि हम पराली जलाने को लेकर दर्ज की गई FIR, धीमी गति से हो रही धान खरीद और डीएपीए के मुद्दे पर माझा-मालवा-दोआबा क्षेत्र में राजमार्गों को अवरुद्ध करेंगे. इसके अलावा हम बटाला, फगवाड़ा, संगरूर और मोगा में राजमार्गों को भी पूरी तरह से अवरुद्ध करेंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें:

26 अक्तूबर को दोपहर 1 बजे से शुरू होने वाला यह आंदोलन अनिश्चित काल के लिए होगा.पंधेर ने कहा कि अभी हमने केवल राजमार्गों को अवरुद्ध करने की ही घोषणा की है क्योंकि हम अभी भी के सीएम और आप सरकार की ओर देख रहे हैं. आने वाले दिनों में अगर सरकार की तरफ से ठोस कदम नहीं उठाए जाएंगे, तो हम और अधिक आक्रामक तरीके से विरोध करेंगे.

यह भी पढ़ें:

पराली जलाने के मामले में आप ने बीजेपी पर लगाई बदनाम करने का आरोप

पराली जलाने पर किसानों पर दर्ज FIR मामले पर आम आदमी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने बीजेपी को घेरा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की ओर से आम आदमी पार्टी की सरकार को बदनाम किया जा रहा है. पंजाब में इस साल पराली को आग लगाने के मामले में करीब 70% की कमी आई है. किसानों को पराली से छुटकारा दिलवाने की लिए पिछले ढाई साल से लगातार पंजाब सरकार किसानों को मशीनें उपलब्ध करवा रही हैं.

Advertisement

अगर पंजाब में पराली जलाने के मामले कम हो सकते हैं तो हरियाणा और यूपी में क्यों नहीं? गर्ग ने कहा कि अगले साल फरवरी में दिल्ली में चुनाव हो रहे है इसलिए आम आदमी पार्टी को बदनाम करने का काम बीजेपी कर रही है. वहीं, पिछले दिनों पंजाब के कृषि मंत्री ने बयान दिया था कि पराली का मुद्दा बड़ा नहीं है. इसे बड़ा बनाया जाता है. आपको बता दें कि अब तक पंजाब के अलग-अलग जिलों में बड़ी संख्या में किसानों पर पराली जलाने को लेकर FIR दर्ज की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement