'अदरक, लहसुन, जीरा... ये 7 कभी सब्जी नहीं बन पाएंगे', AAP छोड़ने वाले सांसदों पर भगवंत मान का कटाक्ष

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने AAP छोड़ने वाले सांसदों की तुलना सात मसालों से की है, जो अकेले किसी काम की नहीं होती. उन्होंने कहा कि अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया किसी सब्जी को स्वादिष्ट तो बना सकते हैं, लेकिन सब्जी नहीं बन सकते.

Advertisement
भगवंत मान ने राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों पर तंज कसा. (Photo- X/Bhagwant Mann) भगवंत मान ने राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों पर तंज कसा. (Photo- X/Bhagwant Mann)

असीम बस्सी / हिमांशु मिश्रा

  • चंडीगढ़,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर मची राजनीतिक हलचल ने बड़ा हंगामा मचा दिया है. राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने आप छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया. वहीं, 4 सांसदों को लेकर सस्पेंस बरकरार है. इसे लेकर अब आप नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तंज भरा पोस्ट शेयर किया है.

भगवंत मान ने आप छोड़कर बीजेपी जॉइन कर चुके और करने की आशंका वाले 7 सांसदों की तुलना 7 मसालों से की है. उन्होंने इन सब्जियों की खासियत बताते हुए कहा कि ये सब्जियां तब तक ही अहम हैं जब तक किसी में डाली जाए. अपने आप में इनकी कोई अहमयित नहीं है.

Advertisement

भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया. ये 7 चीजें मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन अकेले ये चीजें सब्जी नहीं बन सकतीं.

बलबीर सिंह ने भी दी प्रतिक्रिया

बलबीर सिंह ने भी आप सांसदों के पार्टी छोड़ने पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, जिनको हमने चुन के भेजा था, 'पंजाब के MLAs ने भेजा था, उनको इन लोगों ने धोखा दिया है, विश्वास घात किया है हमारे साथ.अगर उनमे थोड़ी सी भी तमीज होती तो वो रिजाइन करके जाते. ये बीजेपी का ऑपरेशन लोटस है, यही काम करती है बीजेपी.'

आज पूरी हो सकती है 7 सांसदों के बीजेपी में विलय की प्रक्रिया

दूसरी तरफ, सूत्रों के हवाले से खबर है कि राज्यसभा में 'आप' के 7 सांसदों के बीजेपी में विलय की प्रक्रिया आज पूरी हो सकती है. विलय से जुड़ी सभी कानूनी और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं. इन सात सांसदों के गुट को बीजेपी संसदीय दल में शामिल करने की मंजूरी आज राज्यसभा के सभापति दे सकते हैं.

Advertisement
(Photo- ITGD)

अगर सभापति आज इस विलय को मंजूरी दे देते हैं, तो आम आदमी पार्टी के लिए ये संसद में अब तक का सबसे बड़ा झटका होगा. इन सात सांसदों के जाने से उच्च सदन में 'आप' की ताकत काफी कम हो जाएगी, जबकि बीजेपी का पलड़ा और भारी हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Beat Report: AAP के 'चाणक्य' ने कैसे बदला पाला, 24 घंटे में बदल गई पार्टी की तस्वीर

तीन नेता बीजेपी में शामिल, 4 पर सस्पेंस

बता दें कि राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने शुक्रवार को बीजेपी जॉइन कर ली थी. वहीं, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता के भी बीजेपी में शामिल होने की चर्चा है. हालांकि, इन चारों नेताओं के नाम पर अभी सस्पेंस जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement