PM मोदी की अपील के बीच CM भगवंत मान के विशाल काफिले ने खींचा सबका ध्यान, बटाला के धार्मिक समागम में पहुंचे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरदासपुर के बटाला स्थित महाराज दर्शन दास डेरे में आयोजित धार्मिक समागम में पहुंचे. इस दौरान उनके साथ बड़ा काफिला भी नजर आया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा. मुख्यमंत्री ने संगत को संबोधित करते हुए पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में सहयोग की अपील की और धार्मिक समागमों को युवाओं के लिए सकारात्मक बताया.

Advertisement
PM की अपील के बीच पंजाब CM के बड़े काफिले पर उठे सवाल. (Photo: Screengrab) PM की अपील के बीच पंजाब CM के बड़े काफिले पर उठे सवाल. (Photo: Screengrab)

बिशंबर बिट्टू

  • बटाला,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:38 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरदासपुर जिले के बटाला स्थित महाराज दर्शन दास डेरे में आयोजित धार्मिक समागम में पहुंचे. इस दौरान उनके साथ बड़ा काफिला भी नजर आया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा. यह कार्यक्रम ऐसे समय में हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईंधन बचत और सादगी को लेकर अपील कर चुके हैं. धार्मिक समागम में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ विधायक अमन शेर सिंह कलसी और गुरदीप सिंह रंधावा भी मौजूद रहे. डेरे में बड़ी संख्या में संगत पहुंची हुई थी.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान संगत को संबोधित किया और डेरे के मुखी का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इस अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है. 

नशे के खिलाफ पंजाब सरकार के अभियान पर सीएम का जोर

भगवंत मान ने कहा कि ऐसे धार्मिक समागम समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

डेरे में संगत के बीच मुख्यमंत्री का संबोधन और सम्मान समारोह

कार्यक्रम के दौरान डेरे के मुखी तिरलोचन दास ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का सम्मान भी किया. धार्मिक समागम में पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनके संबोधन को सुना. इस दौरान मुख्यमंत्री का बड़ा काफिला भी चर्चा का विषय बना रहा. कार्यक्रम में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था भी कड़ी नजर आई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement