आम आदमी पार्टी के विधायक दल के नेता और नेता विपक्ष एचएस फुल्का ने शनिवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पंजाब की कैप्टन सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया. फुल्का ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पंजाब विधानसभा का सत्र अपने मन के मुताबिक बुलाया है.
उन्होंने कहा कि पंजाब के की कोशिश है कि इस सत्र में विपक्ष कोई भी अपनी बात आगे ना रख पाए. इसी वजह से राज्यपाल के अभिभाषण के बाद जो बहस का प्रचलन रहा है उस बहस को इस बार नहीं करवाया जा रहा. साथ ही इस सत्र को काफी छोटा रखा गया है.
फुल्का ने कहा कि इस वक्त प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वसूलने का मुद्दा काफी अहम है जो वो विधानसभा में उठाना चाहते थे. इसके अलावा SYL, खनन माफिया और किसानों के कर्जे जैसे कई अहम मुद्दे हैं जिस पर बतौर नेता विपक्ष और विधानसभा में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी होने के नाते वो अपनी बात रखना चाहते हैं
फुल्का ने कहा कि सोमवार को होने वाले सत्र में वो इन तमाम बातों को उठाएंगे और स्पीकर के सामने अपनी बात रखेंगे. फुल्का ने कहा कि अगर फिर भी उनकी बात नहीं सुनी गई तो वो विधानसभा कॉल अटेंशन नोटिस देंगे.
सतेंदर चौहान