इस्तीफे के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के बदले तेवर, CM भगवंत मान की तारीफ में कह दी ये बात

नवजोत सिंह सिद्धू ने विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के एक सप्ताह बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि मान ने नए माफिया विरोधी युग की शुरुआत की है.

Advertisement
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो) नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST
  • 'सबसे खुशनसीब आदमी वह है जिससे कोई उम्मीद नहीं करता'
  • 'उम्मीद है कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे'

पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पहली बार सत्ता में आई है. साथ ही, भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बुधवार को सीएम पद की शपथ लेकर सरकार बना ली है. उधर, पंजाब में बुरी तरह से हारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Siddhu) ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने भगवंत मान को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि मान ने नए माफिया विरोधी युग की शुरुआत की है.

Advertisement

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को पंजाब के नए सीएम भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहा ट्वीट किया, 'सबसे खुशनसीब आदमी वह है जिससे कोई उम्मीद नहीं करता... भगवंत मान ने भारी उम्मीद के साथ, पंजाब में माफिया विरोधी नए युग की शुरुआत की है. उम्मीद है कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, लोगो में हित में बनाई गई नीतियों के साथ वे पंजाब को रास्ते पर वापस लेकर आएंगे.' 

 

10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत हासिल की. इसके एक दिन बाद सिद्धू ने कहा था कि लोगों ने बहुत अच्छा निर्णय लिया है और एक नई नींव रखी है.

Advertisement

भगवंत मान ने 16 मार्च बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और इसी दिन सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर के प्रमुखों से हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद, इस्तीफा देने के लिए कहा था.

अमृतसर पूर्व से पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सिद्धू आप की जीवनज्योत कौर से 6,750 मतों से हार गए थे. विधानसभा चुनाव के फैसले के बाद, सिद्धू ने पंजाब के लोगों द्वारा लाए गए बदलाव का स्वागत किया. उन्होंने कहा था कि लोगों की आवाज, भगवान की आवाज है और उनके फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार किया जाना चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »