'मार गोली मार'... छीना-झपट्टी में चली गोली, निहत्थे के पैर में लगी, देखें Uncut Video

मोहाली ज़िले के डेरा बस्सी का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पुलिस वाला निहत्थे युवक पर गोली चलाता नजर रहा है. गोली जिस युवक को लगी, उसका नाम हितेश है. बैग की तलाशी से बात इस क़दर बढ़ गई कि पुलिसकर्मी को गोली चलानी पड़ी.

Advertisement
युवक को पैर में लगी गोली और पिस्टल लहराता पुलिसकर्मी युवक को पैर में लगी गोली और पिस्टल लहराता पुलिसकर्मी

सतेंदर चौहान

  • मोहाली,
  • 28 जून 2022,
  • अपडेटेड 11:15 AM IST
  • मोहाली में पुलिसकर्मी ने निहत्थे पर की फायरिंग
  • फायरिंग में युवक के पैर में लगी गोली

पंजाब के मोहाली में पुलिस ने एक निहत्थे युवक पर गोली चला दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. गोली जिस युवक को लगी, उसका नाम हितेश है. बैग की तलाशी से बात इस क़दर बढ़ गई कि पुलिसकर्मी को गोली चलानी पड़ी.

हैरान करने वाला वीडियो पंजाब के मोहाली जिले के डेरा बस्सी का है. वीडियो में एक पुलिसवाले के साथ दो युवक और एक युवती का झगड़ा चल रहा है. पुलिस वाले के हाथ में रिवॉल्वर है जबकि बाकी तीनों निहत्थे हैं. झगड़ा इतना बढ़ा कि तीनों पुलिस वाले की तरफ झपटने लगते हैं और तभी गोली चल जाती है.

Advertisement

मोहाली ज़िले के डेरा बस्सी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि पुलिसवाले की जख्मी शख्स का नाम हितेश है. वो बहन और जीजा के साथ मार्केट जा रहा था. पुलिस की चेकिंग चल रही थी. आरोप है कि जब पुलिसवालों ने हितेश के बैग की तलाशी लेनी चाही तो हितेश ने मना कर दिया.

इसी पर गरमागरम बहस शुरू हो गई. फिर पुलिस वाला लड़की को थप्पड़ मारता है. बात यहीं से और बढ़ गई. बहन के साथ बदसलूकी देख भाई कूद पड़ा और पुलिस वाले को ललकारने लगा. धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ी कि पुलिस वाले ने गोली चला दी. गोली हितेश के पैर में लगी तो तो चीख पुकार मच गई.

मामूली बात पर गोली चल चुकी थी. गोली चलाने वाला पुलिसवाला था. ये बात इलाके में तेजी से फैली और लोग इकट्ठा हो गए. लोग बेहद गुस्से में थे. गोली से जख्मी युवक हितेश की बहन भी गाड़ी के पीछे भाग रही है. पुलिसवाले ने जैसे ही गाड़ी रोकी लोगों ने लाठी डंडों से पुलिस गाड़ी पर हमला बोल दिया. देखें Video:-

Advertisement

लोगों के गुस्से से बचने के लिए जब एक पुलिस वाले ने भागने की कोशिश की तो भीड़ ने उस पर हमला बोल दिया. मी़डिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला रविवार रात का है. पूरे मामले पर फिलहाल किसी का बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो को देखने के बाद बड़ा सवाल उठता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »