बहू ने बाल पकड़कर सास को आंगन में घसीटा और बरसाए थप्पड़, CCTV में कैद हुई मारपीट

पंजाब के मोगा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सास-बहू में मायके जाने को लेकर हुए विवाद हो गया. इसके बाद बहू ने कथित तौर पर सास के बाल पकड़कर उसे आंगन तक घसीटा और मारपीट की. पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है. पीड़ित सास ने पुलिस में शिकायत देकर जान का खतरा बताया है.

Advertisement
मायके जाने को लेकर भड़का विवाद.(Photo: Screengrab) मायके जाने को लेकर भड़का विवाद.(Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • मोगा,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:36 PM IST

पंजाब के मोगा जिले के धर्मकोट स्थित लोहगढ़ बस्ती में सास-बहू विवाद का मामला हिंसक रूप ले लिया. घरेलू कलेश के दौरान बहू ने अपनी सास के बाल पकड़कर उन्हें घर के आंगन तक घसीटा और जमकर मारपीट की. घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है.

जानकारी के अनुसार, बहू अपने मायके जाने की तैयारी कर रही थी. इसी दौरान सास ने उसे कथित तौर पर पोती को घर पर छोड़कर जाने के लिए कहा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई और बहू ने गुस्से में सास को पकड़कर आंगन की ओर खींच लिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लड़की की मदद करने पर हुआ था कत्ल... मोगा सरपंच हत्याकांड में खुलासा, जम्मू-कश्मीर से 4 आरोपी पकड़े गए

घटना के दौरान घर से चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों को अलग करवाया. इसके बाद पीड़ित सास बलविंदर कौर ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी और इंसाफ की मांग की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सास ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित बलविंदर कौर ने बताया कि उनके बेटे पलविंदर सिंह की शादी करीब चार साल पहले कर्मवीर कौर के साथ हुई थी. शुरुआती समय में बहू का व्यवहार ठीक था, लेकिन पिछले कुछ समय से वह घर में विवाद और तनाव पैदा करने लगी थी. उन्होंने आरोप लगाया कि बहू गाली-गलौज करती थी और बिना बताए मायके चली जाती थी.

Advertisement

देखें वीडियो...

पीड़िता के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले बहू अपने मायके फिरोजपुर चली गई थी. बाद में पंचायत के हस्तक्षेप के बाद उसे वापस घर लाया गया और दोनों पक्षों के बीच राजीनामा भी हुआ था. हालांकि, घर लौटने के बाद फिर से विवाद शुरू हो गया.

बलविंदर कौर ने आरोप लगाया कि बहू और उसके मायके वाले उन्हें परेशान करते हैं. उन्होंने कहा कि सोमवार को बहू कहीं जाने लगी थी, तब उन्होंने पोती को घर पर छोड़कर जाने की बात कही. इसी पर बहू ने बाल पकड़कर उन्हें घसीटा और मारपीट शुरू कर दी. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं. उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है.

---- समाप्त ----
Input: तनमय समांता.

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »