लुधियाना में तेल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, मौके पर 5 फायर ब्रिगेड मौजूद, ट्रैफिक डायवर्ट, VIDEO

ये हादसा लुधियाना में खन्ना इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुआ. अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है, ये हादसा दोपहर साढ़े 12 बजे हुआ. मौके पर आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.

Advertisement
लुधियाना के खन्ना में टैंकर से उठती आग की लपटें लुधियाना के खन्ना में टैंकर से उठती आग की लपटें

aajtak.in

  • लुधियाना,
  • 03 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST

पंजाब के लुधियाना में एक तेल का टैंकर का फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराकर पलट गया. इसके बाद टैंकर में भीषण आग लग गई. हादसा इतना भीषण था कि टैंकर से आग की भयंकर लपटें उठने लगीं. हादसे के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, इससे फ्लाईओवर और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक रुक गया. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4-5 गाड़ियां मौके पर भेगी गईं. साथ ही भार संख्या में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

Advertisement

एजेंसी के मुताबिक ये हादसा लुधियाना में खन्ना इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुआ. अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है, ये हादसा दोपहर साढ़े 12 बजे हुआ. मौके पर आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है.

एसएसपी खन्ना अमनीत कोंडल ने कहा कि हमें दोपहर 12.30 बजे सूचना मिली कि फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराने के बाद एक तेल टैंकर में आग लग गई है. नागरिक और पुलिस प्रशासन के साथ 4-5 फायर टेंडर तुरंत मौके पर पहुंचे. स्थिति नियंत्रण में है. ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement