घर में घुसकर युवक की हत्या, हाथ काटकर लिफाफे में रख दुकानदार को थमाया... पंजाब में दिल दहलाने वाली वारदात

पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसका हाथ काट दिया. वारदात के बाद आरोपी कटे हुए हाथ को लिफाफे में डालकर एक किराना दुकानदार को थमा गए.

Advertisement
हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी. (Photo: Screengrabs) हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी. (Photo: Screengrabs)

विवेक ढल्ल

  • लुधियाना,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:09 PM IST

पंजाब के लुधियाना से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उसका हाथ काटकर अलग कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कटे हुए हाथ को एक लिफाफे में डालकर किराना दुकानदार को थमा गए. दुकानदार ने जब लिफाफा खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए. उसमें युवक का कटा हुआ हाथ था. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. गंभीर रूप से घायल युवक की बाद में अस्पताल में मौत हो गई.

Advertisement

घर में घुसकर किया हमला, काट दिया हाथ
जानकारी के मुताबिक, यह मामला लुधियाना का है. यहां शक्ति नाम के युवक पर बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला किया. हमले के दौरान उसका हाथ काटकर शरीर से अलग कर दिया गया. वारदात के बाद आरोपी कटे हुए हाथ को लिफाफे में रखकर एक किराना दुकानदार को दे गए. दुकानदार ने जब लिफाफा खोला तो उसके अंदर कटा हुआ हाथ देखकर वह हैरान रह गया. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई.

गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया युवक
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घायल शक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां लुधियाना के सिविल अस्पताल में उसकी मौत हो गई. युवक की मौत के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस वारदात के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है.

Advertisement

दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी क्राइम रूपदीप कौर भी मौके पर पहुंचीं. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और कुछ सुराग मिले हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे. पुलिस अब हमलावरों की पहचान करने और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है.

युवक पर पहले भी दर्ज थे कई मामले
पुलिस के मुताबिक, शक्ति के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज थे. हालांकि, इस वारदात को किस वजह से अंजाम दिया गया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा. पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटा रही है और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »