दो सगे भाइयों ने ट्रेन के सामने कूदकर खत्म कर ली जिंदगी... एक ही घर में हुई थी शादी, साथ करते थे खेती, पीछे छोड़ गए मासूम बेटियां

पंजाब के फरीदकोट जिले में कर्ज के बोझ और मानसिक तनाव के कारण दो सगे भाइयों ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. कोटकपूरा के गांव हरिनो के इन दो भाइयों की मौत ने पूरे इलाके में शोक की लहर बढ़ा दी है.

Advertisement
दो सगे भाइयों ने कर्ज से परेशान होकर की आत्महत्या.(Photo:ITG) दो सगे भाइयों ने कर्ज से परेशान होकर की आत्महत्या.(Photo:ITG)

aajtak.in

  • फरीदकोट,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:38 PM IST

पंजाब के जिला फरीदकोट में दो भाइयों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है. दोनों सगे भाई थे और इनकी पहचान गांव हरीनो के रहने वाले जसकरण सिंह (38) और उसके छोटे भाई जोरा सिंह (34) के रूप में हुई है. इस मामले में GRP पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है और परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

Advertisement

8 भाई-बहनों में से दो छोटे भाई आपस में बहुत प्यार से रहते थे और खेती समेत दूसरे काम मिलकर करते थे. गांववालों के अनुसार, परिवार के पास थोड़ी जमीन होने के बावजूद वे ठेके पर जमीन लेकर खेती भी करते थे.

दोनों भाइयों की शादी एक ही घर में हुई थी, जिससे परिवार में काफी मेलजोल था. लेकिन उन पर चढ़े 25 लाख के कर्ज के कारण वे काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे. 

इसी परेशानी के चलते उन्होंने गांव ढाब बामनवाला के पास से गुजर रही रेलवे लाइन पर छिंदवाड़ा एक्सप्रेस के सामने आकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और GRP पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

इस बारे में गांव गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों भाई एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे और कर्ज से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया.

Advertisement

कुलदीप सिंह ने सरकार से मांग की कि परिवार का कर्ज माफ किया जाए और आर्थिक मदद दी जाए, क्योंकि दोनों की एक-एक छोटी बेटी है. दोनों के ऊपर लाखों का कर्ज था, जिस से इन्होंने यह कदम उठाया. (रिपोर्ट:-प्रेम कुमार पस्सी)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »