पुलिस की गाड़ी से भागकर बिजली के टावर पर चढ़ा नशा तस्कर, करंट लगने से झुलसा

पंजाब के फरीदकोट जिले में एक नशा तस्कर पुलिस की गाड़ी से कूदकर बिजली के टावर पर चढ़ गया. जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और झुलस गया. फिलहाल उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
मामले के संबंध में जानकारी देते पुलिसकर्मी मामले के संबंध में जानकारी देते पुलिसकर्मी

प्रेम कुमार पासी

  • फरीदकोट,
  • 31 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 10:17 AM IST

पंजाब के जिला फरीदकोट के गांव सादिक में फाजिल्का पुलिस जब तेज सिंह नाम के एक नशा तस्कर को फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में लेकर आ रही थी, तभी वह पुलिस को चकमा देकर गाड़ी से कूद गया. इसके बाद भाग कर नजदीक के बिजली पावर हाउस में जा घुसा और बिजली के टावर पर चढ़ गया. हालांकि, टावर पर चढ़ते ही उसे करंट लग गया. जिससे वह नीचे गिर गया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमृतसर: अवैध हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया. जिसके बाद पुलिस ने उसे फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. इस मामले में मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हम आरोपी को फाजिल्का से फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में लेके जा रहे थे.
 

यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की कार्रवाई, सीमा पार से की जा रही ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

इसी दौरान आरोपी गाड़ी से चकमा देकर कूद गया और नजदीक के बिजली पावर हाउस में घुस गया. इसके बाद टावर पर चढ़ गया और करंट लगने से नीचे गिर गया. जिससे वह झुलस गया. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पर नशीले पदार्थ की तस्करी को लेकर कई मामले दर्ज हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »