पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी... फिर हुए अस्पताल में भर्ती, सुबह ही हुए थे डिस्चार्ज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सोमवार शाम को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, कुछ घंटे पहले ही उन्हें डिस्चार्ज मिला था. सुबह डिस्चार्ज होने के बाद वह मोगा में आम आदमी पार्टी की ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ रैली में शामिल हुए, जहां थकावट के कारण अस्पताल लौटना पड़ा.

Advertisement
मोगा रैली के बाद फिर अस्पताल में भर्ती हुए सीएम भगवंत मान (Photo: ITG) मोगा रैली के बाद फिर अस्पताल में भर्ती हुए सीएम भगवंत मान (Photo: ITG)

कमलजीत संधू

  • चंडीगढ़,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:21 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सोमवार शाम को दोबारा मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले सुबह में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी. जानकारी के अनुसार, मान ने सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज लिया और मोगा पहुंचे, जहां आम आदमी पार्टी की ओर से ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ अभियान के तहत एक बड़ी रैली आयोजित की गई थी.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने इस रैली में हिस्सा लिया और सभा को संबोधित भी किया. इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत राज्य सरकार के कई मंत्री भी मौजूद थे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भगवंत मान को फिर से थकावट महसूस हुई, जिसके कारण उन्हें तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया.

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री को ज्यादा थकान के कारण दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. इससे पहले रविवार को भी मान की थकावट की शिकायत पर उन्हें संगरूर से मोहाली लाया गया था. उस समय अस्पताल प्रशासन ने बताया था कि उनकी सेहत स्थिर है और सभी जरूरी जांचों के बाद उनके वाइटल पैरामीटर्स सामान्य पाए गए थे.

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर अरविंद केजरीवाल ने रणकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा, CM भगवंत मान भी रहे मौजूद

Advertisement

डिस्चार्ज लेने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मोगा रैली में शामिल होने की सूचना दी थी और अपने समर्थकों से वहां मिलने का आग्रह किया था. रैली से पहले भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर संगरूर के धुरी स्थित श्री रंकेश्वर महादेव शिव मंदिर में दर्शन पूजन भी किया.

फिलहाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है. पंजाब के लोगों की शुभकामनाएं उनके साथ हैं कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर काम पर दोबारा लौटें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »