ग्रेनेड फेंका, फिर गाली देते हुए भागे... पंजाब BJP दफ्तर के बाहर ब्लास्ट करने वालों का Video

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में BJP दफ्तर के बाहर बुधवार को जोरदार धमाका हुआ. सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध हमलावर जेब से ग्रेनेड निकालकर फेंकते हुए दिखा. सूत्रों के अनुसार यह ग्रेनेड ब्लास्ट हो सकता है. पुलिस जांच में जुटी है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं.

Advertisement
चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर के बाहर धमाका (Photo:  Kamaljeet/ITG) चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर के बाहर धमाका (Photo: Kamaljeet/ITG)

कमलजीत संधू

  • चंडीगढ़ ,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:54 PM IST

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी कार्यालय के बाहर बुधवार को हुए धमाके का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दिखाई दे रहा है कि हमलावर अपनी जेब से एक ग्रेनेड निकालता है, उसका लॉक खोलता है और फेंककर मौके से भाग जाता है. इसके तुरंत बाद जोरदार धमाका होता है. इस वीडियो के सामने आने के बाद घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.  यह घटना दोपहर करीब पांच बजे की बताई जा रही है. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए और मौके पर हड़कंप मच गया.

Advertisement

पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद तुरंत जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है, ताकि हमलावर की पहचान की जा सके. शुरुआती जानकारी में यह सामने आया है कि यह एक संदिग्ध ब्लास्ट है, जिसकी जांच कई एंगल से की जा रही है.

जेब से निकालकर फेंका ग्रेनेड

सूत्रों का कहना है कि वीडियो को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह साधारण देसी बम नहीं, बल्कि ग्रेनेड ब्लास्ट हो सकता है. खुफिया सूत्रों के अनुसार, इससे पहले भी पंजाब में नीले रंग के ग्रेनेड बरामद किए गए हैं, जो अधिकतर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे जाते रहे हैं. हालांकि इस मामले में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और पूरे इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसका मकसद क्या था.

Advertisement

घटना का सीसीटीवी आया सामने 

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है और लोग पूरे मामले की सच्चाई जानने का इंतजार कर रहे हैं. बता दें,  खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. पोस्ट में लिखा गया है कि यह हमला 1 अप्रैल 2026 को किया गया और इसके जरिए भारतीय सिस्टम को संदेश देने की कोशिश की गई है.

खालिस्तानी आतंकी ने ली ब्लास्ट की जिम्मेदारी

साथ ही इसमें यह भी कहा गया है कि पंजाब के सिख युवाओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा. पोस्ट में गुरदासपुर में रणजीत सिंह के हत्यारों को भी नहीं छोड़ने की बात कही गई है. साथ ही खालसा पंथ और खालिस्तान को लेकर नारे भी लिखे गए हैं. फिलहाल इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »