नेपाल में छिपा है अमृतपाल सिंह! भारत ने लिखी चिट्ठी, कहा- तीसरे देश में भागने की न दें इजाजत

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका है जिसके बाद भारत सरकार ने नेपाल सरकार को चिट्ठी लिखी है. भारत सरकार ने आग्रह किया है कि उसे नेपाल से किसी तीसरे देश में भागने की अनुमति नहीं दी जाए. इसके बाद नेपाल सरकार ने सभी एयरलाइंस को अमृतपाल से जुड़ी जानकारियां भेज दी हैं.

Advertisement
नेपाल में छिपा हुआ है अमृतपाल सिंह नेपाल में छिपा हुआ है अमृतपाल सिंह

मनजीत सहगल

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 6:36 PM IST

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम दिन रात छापेमारी कर रही है, लेकिन वो अभी भी गिरफ्त से बाहर है. सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि वो नेपाल में है और वहां से कोई तीसरा देश भाग सकता है.

ऐसे में भारत ने नेपाल सरकार से अनुरोध किया है कि भगोड़े अमृतपाल सिंह को किसी तीसरे देश में भाग जाने की अनुमति नहीं दी जाए और यदि वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य नकली पासपोर्ट का उपयोग करके भागने का प्रयास करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए. सोमवार को मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है.

Advertisement

काठमांडू पोस्ट अखबार ने खबर दी है कि काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को कांसुलर सेवा विभाग को भेजे पत्र में सरकारी एजेंसियों से अनुरोध किया है कि यदि अमृतपाल सिंह नेपाल से भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार किया जाए. भारत सरकार के पत्र के हवाले से कहा गया है कि अमृतपाल सिंह नेपाल में छिपा हुआ है.

भारत सरकार द्वारा लिखे गए पत्र में नेपाल के मंत्रालय से अनुरोध किया गया है, ''अपने इमीग्रेशन विभाग को सूचित करें कि अमृतपाल सिंह को नेपाल के माध्यम से किसी तीसरे देश की यात्रा करने की अनुमति न दी जाए. चिट्ठी में आगे कहा गया है कि यदि वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य फर्जी पासपोर्ट का उपयोग करके नेपाल से भागने का प्रयास करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए." 

Advertisement

नेपाली अखबार ने कई स्रोतों का हवाला देते हुए कहा कि पत्र और अमृतपाल सिंह के व्यक्तिगत विवरण को होटल से लेकर एयरलाइंस तक सभी संबंधित एजेंसियों को भेज दिया गया है.

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के बारे में कहा जाता है कि उसके पास अलग-अलग पहचान वाले कई पासपोर्ट हैं. बता दें कि पंजाब सरकार और गृह मंत्रालय के एक्शन के बाद से ही अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है. अमृतपाल सिंह पुलिस के एक्शन के बाद एजेंसियों को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया था.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »