तमिलनाडु: पलानीस्वामी के दावे पर बोले DMK सांसद- 50 विधायक हमारे भी संपर्क में

तमिलनाडु की राजनीति में इस समय उठापटक भरा माहौल है. बुधवार को पहले तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के नेता ई पलानीस्वामी ने दावा किया कि DMK के 10 विधायक उनके संपर्क में हैं. शाम तक DMK सांसद ने पलटवार किया और कहा कि AIADMK के 50 विधायक उनके संपर्क में हैं.

Advertisement
पलानीस्वामी पलानीस्वामी

प्रमोद माधव

  • चेन्नई,
  • 07 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:52 PM IST

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के नेता ई पलानीस्वामी ने बुधवार को दावा किया कि सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के 10 विधायक पाला बदलने के लिए तैयार हैं. उनकी पार्टी विधायकों के संपर्क में है. पलानीस्वामी के इस दावे से तमिलनाडु की राजनीति में उथल-पुथल मच गई थी.

अब DMK ने एक दावा कर AIADMK को हैरत में डाल दिया है. पलानीस्वामी को जवाब देते हुए DMK सांसद ने दावा किया है कि उनके संपर्क में AIADMK के 50 विधायक हैं. उनसे बातचीत जारी है. डीएमके सांसद और संगठन सचिव आरएस भारती ने बुधवार को कहा कि पलानीस्वामी की पार्टी के लोग पाला बदल रहे हैं. 

Advertisement

आरएस भारती ने कहा कि 50 विधायकों के अलावा AIADMK के 30 जिला सचिव और 2 सांसद भी हमारे संपर्क में हैं. उन्होंने पलानीस्वामी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह उनके साथ बातचीत करने वाले विधायकों के नाम जारी करने के लिए तैयार हैं, तो मैं भी उन लोगों के नाम जारी करूंगा, जो हमसे बातचीत कर रहे हैं.

जब आरएस भारती से AIADMK विधायकों के उनके पक्ष में आने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सिर्फ डीएमके द्रविड़ आंदोलन की सच्ची अगुवा पार्टी है. भारती ने आगे कहा कि उदयनिधि स्टालिन (CM एमके स्टालिन के बेटे) केवल एक विधायक हैं. वो किसी भी पद पर नहीं होने के कारण सरकारी काम को प्राथमिकता दे रहे हैं.

आरएस भारती ने कहा कि उदयनिधि लोगों द्वारा चुने गए विधायक की तरह काम कर रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि जयललिता किस तरह शशिकला को विधानसभा लेकर आईं थीं. उन्होंने एक मुख्यमंत्री की तरह काम किया. यहां तक की पलानीस्वामी भी मुख्यमंत्री बनने के लिए उनके पैरों में गिर गए थे.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »