गुवाहाटी के लग्जरी होटल में बागी विधायक खा गए 22 लाख का खाना, ये है खर्चे की पूरी डिटेल

Maharashtra News: सभी बागी विधायक गुवाहाटी से अब गोवा जा चुके हैं. महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. माना जा रहा है कि जल्द विधानसभा का सत्र बुलाया जा सकता है.

Advertisement
गुवाहाटी के 5 स्टार होटल में रुके थे सभी विधायक गुवाहाटी के 5 स्टार होटल में रुके थे सभी विधायक

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 4:32 PM IST
  • गुवाहाटी से गोवा गए विधायक
  • गुवाहाटी से तय हो रही थी रणनीति

गुवाहाटी के लग्जरी होटल में 8 दिन से डेरा डाले शिवसेना के बागी गुट के विधायक और उनके नेता अब महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से बुधवार को पूरा बिल चुका दिया गया है. ये जानकारी होटल रेडिसन ब्लू से पता चली है. हालांकि कितना बिल आया है इस पर कोई बात करने को तैयार नहीं है. लेकिन सूत्रों से पता चला है कि कम से कम 68 से 70 लाख रुपये किराए के तौर पर चुकाए गए हैं.

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक होटल के अलग-अलग फ्लोर पर कुल 70 कमरे बुक किए गए थे. इसके साथ होटल प्रबंधन ने 22 जून से 29 जून तक बाहर से आए लोगों के लिए रेस्त्रां, बैंक्वेट और सुविधाएं बंद कर दी थीं. होटल से जुड़े एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि महाराष्ट्र के विधायक आम मेहमानों की तरह यहां रुके थे. उनकी ओर से पूरा पैसा चुका दिया गया है. हालांकि इस अधिकारी ने बिल की राशि के बारे में बताने से इनकार कर दिया है. हालांकि ये जानकारी जरूर दी है कि विधायकों को सुपीरियर और डीलक्स कैटेगरी वाले कमरों में ठहराया गया था. 

होटल रेडिसन ब्लू की वेबसाइट के मुताबिक अलग-अलग कमरों के किराए डायनमिक हैं यानी जिस फ्लाइट की टिकटों की तरह इनके दाम भी उपलब्धता के आधार पर दिन तय किए जाते हैं.सूत्रों के मुताबिक होटल के एक रूम के किराया सामान्य तौर पर 7500 से 8500 तक होता है. डिस्काउंट और टैक्स मिलाकर ये करीब 68 लाख होता है. वहीं 8 दिन तक उनके खाने में 22 लाख रुपये का तक खर्चा आंका जा रहा है. 

Advertisement

जब होटल अधिकारियों से पूछा गया कि क्या विधायकों ने अन्य कोई सुविधा भी ली थी तो उनका कहना था कि उन्होंने रूम के किराए के हिसाब से उपलब्ध सुविधाओं के अलावा अतिरिक्त खर्चे वाली जैसे स्पा वगैरह की सेवाएं किसी विधायक ने नहीं ली है. 

गौरतलब है शिवसेना से बगावत के बाद एकनाथ शिंदे की अगुवाई में ये विधायक मुंबई से 2700 किलोमीटर गुवाहाटी में 22 जून से यहां पर रुके थे. बुधवार को ये सभी विधायक गोवा जा चुके हैं. बता दें कि रेडिसन ब्लू होटल नॉर्थ ईस्ट का एकमात्र फाइव स्टार होटल है. ये डिपोर ब्लू लेक के बगल में बना है. होटल के अंदर से इसका नजारा देखते ही बनता है. होटल के बगल में ही गुवाहाटी विश्वविद्यालय और असम इंजीनियरिंग कॉलेज है.

 

 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »